ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, सूरत कोर्ट ने दिया केस दर्ज करने का आदेश
बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ गई हैं, सूरत कोर्ट ने ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने से बढ़ीं अनुराग कश्यप की मुश्किलें (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड निर्देशक और लेखक अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सूरत की एक अदालत ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने उन्हें समन भी जारी किया है, जिसके बाद आने वाले दिनों में उन्हें सूरत कोर्ट में पेश होना होगा।
यह मामला 19 मार्च 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है। आरोप है कि अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुईं और देशभर में विरोध शुरू हो गया।
सूरत के वकील कमलेश रावल ने इस मामले में अदालत में याचिका दायर की थी। उन्होंने अनुराग कश्यप के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थी। अदालत ने दलीलों और सबूतों पर सुनवाई के बाद मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ा विवाद
कमलेश रावल के मुताबिक, अनुराग कश्यप की पोस्ट पर आदित्य दत्ता नाम के एक यूजर ने उनसे ऐसी टिप्पणी न करने की अपील की थी। इसके जवाब में कथित तौर पर निर्देशक ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद ब्राह्मण समाज में नाराजगी फैल गई।
इस मामले को लेकर देश के कई हिस्सों में शिकायतें दर्ज कराई गईं और अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी। हालांकि बाद में अनुराग कश्यप ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी भी मांग ली थी।
वकील कमलेश रावल ने कहा कि अदालत ने सभी तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद यह आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि अनुराग कश्यप के पते और अन्य जानकारी की पुष्टि करने में काफी समय लगा, क्योंकि खबर थी कि उन्होंने मुंबई स्थित अपना घर छोड़ दिया था।
अदालत में पेश होना पड़ेगा
अदालत की ओर से अनुराग कश्यप को अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया गया था, लेकिन उनकी अनुपस्थिति के बाद कोर्ट ने मामला दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। अब इस मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
कमलेश रावल ने कहा कि वे अदालत से अनुराग कश्यप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, अब सबकी नजर इस बात पर है कि निर्देशक अदालत में पेश होकर अपना पक्ष कैसे रखते हैं।
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री का बेटा गिरफ्तार, बंदी संजय बोले- 'कानून की नजर में सब बराबर'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।