Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर के सेट पर जब आ पहुंची असली वाली पुलिस और फिर ...

बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। उन्होंने अपने किरदार के लिए काफी तैयारी की है और खुद में काफी बदलाव भी किये हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 08 Dec 2017 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 08 Dec 2017 05:32 PM (IST)
अर्जुन कपूर के सेट पर जब आ पहुंची असली वाली पुलिस और फिर ...
अर्जुन कपूर के सेट पर जब आ पहुंची असली वाली पुलिस और फिर ...

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा इन दिनों संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग कर रहे हैं। वह इन दिनों उतराखंड में हैं। इस फिल्म के सेट पर एक अजीबोगरीब घटना हुई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक एक शराबी के पहुँचने से काफी हड़कम्प मच गया।

loksabha election banner

ख़बर है कि अर्जुन कपूर के वैनिटी वैन के पास उस आदमी ने पहुंच कर अर्जुन के साथ तस्वीर लेने के लिए ख़ूब हंगामा मचाया। बताते हैं कि जब अर्जुन हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े तो उसने अर्जुन का हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया और उनके साथ काफी बदतमीज़ी भी की। इसके बाद सेट पर मौजूद क्रू ने उस व्यक्ति को वहां से हटाया और अर्जुन को वैनिटी में भेजा गया। इस बारे में पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। उस व्यक्ति पर 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया और साथ ही पुलिस ने उस ड्राईवर के लाइसेंस को भी कैंसल करने का फ़ैसला किया है। बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। उन्होंने अपने किरदार के लिए काफी तैयारी की है और खुद में काफी बदलाव भी किये हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान की इस फिल्म से क्या टकराएगी रोहित शेट्टी की सिंबा

अर्जुन और परिणीति स्टारर इस फिल्म के बारे में पिछले दिनों अर्जुन ने बताया था कि फिल्म की कहानी बहुत ही अद्भुत और विचित्र कहानी है। इस समय भारत और इंडिया की बात की जाती है। यह फिल्म भी उसी के बारे में है कि कैसे भारत और इंडिया के बीच में विरोधाभास है। पहले के भारत ने आज के इंडिया और उसके समाज पर क्या असर डाला है ये उसी से जुड़ी कहानी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.