विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Film Award: आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के, अजय देवगन-सूर्या को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड आज, देखें विनर्स की लिस्ट

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2022 02:49 PM (IST)

68th National Film Awards दो सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिर नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन किया जा रहा ...और पढ़ें

68th National Film Awards Distribution Ceremony, Instagram
68th National Film Awards Distribution Ceremony, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 68th National Film Awards: भारत सरकार ने 22 जुलाई को 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की थी। इनमें साउथ एक्टर सूर्या और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन समेत कई फिल्मी हस्तियों के नाम शामिल थे। हाल ही में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड देने की भी घोषणा की गई थी। अब 30 सितंबर यानी आज सभी कलाकारों को ये अवॉर्ड्स दिल्ली के विज्ञान भवन में दिये जाएंगे।

यह भी पढ़ें- PS 1 Twitter Review: 'पीएस-1' के सेकेंड हाफ के लिए दीवाने हुए लोग, ऐश्वर्या राय और कार्थी के वनलाइनर पर बजीं तालियां

आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

68वें नेशनल अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट में सबसे खास नाम इस बार दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख का है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए अभिनेत्री को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा। इनके बाद अजय देवगन और सूर्या का नाम आता है, दोनों ही अभिनेताओं ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है।  

साल 2020 के लिए दिए जाएंगे अवॉर्ड

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण बीते दो सालों से नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन टाल दिया जा रहा था। इसलिए इस साल जो अवॉर्ड दिए जाएंगे वह साल 2020 के लिए है।

यहां देखें विजेताओं की लिस्ट

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सूराराई पोट्टरु (तमिल)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अजय देवगन (तान्हाजी), सूर्या (सोराराई पोट्टरु)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: अपर्णा बालामुरली (सूराराई पोट्टरु)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सच्चिदानंद के.आर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: बीजू मेनन
  • र्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: टकटक(अनीश मंगेश गोसावी) और सुमी (आकांक्षा पिंगले और दिव्येश इंदुलकर)
  • सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले: सूराराई पोट्टरु
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: अला वैकुंठपुरमलो
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक: राहुल देशपांडे (एमआई वसंतराव) और अनीश मंगेश गोसावी (टकटक)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका: नंचम्मा
  • सर्वश्रेष्ठ गीत: मनोज मुंतशिर(साइना)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत: विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: संध्या राजू (नाट्यम)
  • सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफर: अय्यप्पनम कोशियुम
  • सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी: डॉलू
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन(बेस्ट सिनेमेटोग्राफी): अविजात्रिक
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम: तान्हाजी
  • सबसे लोकप्रिय फिल्म: तान्हाजी
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन (बेस्ट एडिटिंग): शिवरंजिनियम इनम सिला पेंगलुम
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: कप्पला
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म(हिंदी): तुलसीदास जूनियर
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (कन्नड़): डोलू
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (तमिल): शिवरंजनियम इन्नुम सिला पैंगुल्लम
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (तेलुगु): कलर फोटो
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (असामी): ब्रिज 

यह भी पढ़ें- Vikram Vedha: ऋतिक-सैफ की विक्रम वेधा हुई रिलीज, इस OTT प्लेटफॉर्म पर हिंदी में मुफ्त देखिए तमिल विक्रम वेधा