Move to Jagran APP

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, न्यूटन और बाहुबली को भी अवॉर्ड

विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया जायेगा l बाहुबली को बेस्ट पॉपुलर फिल्म माना गया हैl बेस्ट हिंदी फिल्म न्यूटन बनी है जबकि श्रीदेवी फिल्म मॉम के लिए श्रेष्ठ अभिनेत्री बनी हैं l

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 13 Apr 2018 12:26 PM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 06:45 PM (IST)
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, न्यूटन और बाहुबली को भी अवॉर्ड
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, न्यूटन और बाहुबली को भी अवॉर्ड

मुंबई। 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की आज घोषणा कर दी गई। हिंदी सिनेमा के उत्तर मध्य काल में सबसे हैन्डसम सितारे रहे विनोद खन्ना को इस बार के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें मरणोपरांत ये सम्मान दिया जाएगा। 

loksabha election banner

नई दिल्ली के शास्त्री भवन में आज घोषित इन राष्ट्रीय पुरस्कारों को शेखर कपूर के अध्यक्षता वाली 10 सदस्यीय जूरी ने चुना है। हादसे का शिकार बेटी का बदला लेने वाली माँ की कहानी पर बनी फिल्म मॉम के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार के लिए चुना गया है l श्रीदेवी का इस साल फरवरी में दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। 

बॉक्स ऑफ़िस पर 510 करोड़ 99 लाख रूपये की कमाई करने के साथ पूरी दुनिया में लोकप्रिय हुई एस एस राजमौली की फिल्म बाहुबली –द कन्क्लूजन को पॉपुलर फिल्मों की कैटेगरी में बेस्ट फिल्म (सर्वांगीण मनोरंजन) के अवॉर्ड से नवाज़ा जायेगा।

नक्सल प्रभावित गांव में चुनाव करने गए इलेक्शन ऑफिसर की कहानी पर बनी अमित मसुरकर की फिल्म न्यूटन को बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए चुना गया। राजकुमार राव ने इस फिल्म में दमदार भूमिका निभाई है और इस फिल्म को इस साल हुए ऑस्कर्स के विदेशी सिनेमा सेक्शन में भारत की आधिकारिक फिल्म के तौर पर भेजा गया है लेकिन ये फिल्म पहले पांच में नहीं पहुंच सकी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तीन मई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों को दिल्ली में दिए जाएंगे। 

राष्ट्रीय पुरस्कारों के तहत रीमा दास के निर्देशन में बनी विलेज रॉकस्टार को इस बार की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा। रिद्धि सेन को उनकी बांग्ला फिल्म नगरकीर्तन के लिए इस साल के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा जबकि जयराज को उनकी मलयालम फिल्म भयानकम के लिए इस बार का बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार दिया जाएगा।

बाकी की पूरी लिस्ट इस प्रकार है - 

पम्पालय को फिल्म सिंजर के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया जाएगा।

राष्टीय एकता का नर्गिस दत्त पुरस्कार इस बार फिल्म धप्पा को दिया जाएगा। 

फिल्म न्यूटन के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया जाएगा।

श्रीदेवी की फिल्म मॉम के लिए ए आर रहमान को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड दिया जाएगा।

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के गाने ‘गोरी तू लट्ठ मार’ के लिए गणेश आचार्य को बेस्ट कोरियोग्राफी की अवार्ड दिया जाएगा। 

राणा दग्गुबाती और तापसी पन्नू स्टारर गाज़ी को बेस्ट तेलुगु फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा।

विलेज रॉकस्टार को बेस्ट असमिया फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा।

दिव्या दत्ता को फिल्म इरादा के लिए श्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा।

बाहुबली –द कन्क्लूजन इस बार की बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स वाली फिल्म मानी गई।

प्रसाद ओक के निर्देशन में बनी कच्चा लिंबू को इस बार की बेस्ट मराठी फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा।

अमर भारत देओकर की म्होरक्या को बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म और भानिता दास को विलेज रॉकस्टार के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड दिया जायेगा।

के जे येसुदास को विश्वरूपम मंसूर फिल्म के गाने ‘पोय मरंजा कालम’ के लिए बेस्ट मेल प्ले बैक सिंगर का अवॉर्ड दिया जाएगा।

साशा तिरुपति को फिल्म कातरु वेलियेडाई के गाने के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड दिया जायेया।

यह भी पढ़ें: नेशनल अवार्ड हासिल कर खुश है Newton की टीम, जानें पंकज, निर्देशक और लेखक ने क्या कहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.