विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

53rd IFFI: फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची हेरा फेरी 3 की स्टार कास्ट, कार्तिक, सुनील और परेश आए नजर

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 20 Nov 2022 07:51 PM (IST)

53rd IFFI इफ्फी में भाग लेने सुनील शेट्टी परेश रावल और कार्तिक आर्यन पहुंचे है। तीनों फिल्म हेरा फेरी 3 ...और पढ़ें

53rd IFFI: इफ्फी में भाग लेने कई कलाकार पहुंचे है।
53rd IFFI: इफ्फी में भाग लेने कई कलाकार पहुंचे है।

नई दिल्ली, जेएनएन। 53rd IFFI: 53वें इफ्फी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर फिल्म हेरा फेरी 3 के कलाकार भी नजर आए। इनमें कार्तिक आर्यन, सुनील शेट्टी और परेश रावल शामिल है। इस बीच फिल्म की कास्टिंग को लेकर कई खबरें और कयास लगाए जा रहे हैं। तीनों को पहली बार एक साथ एक कार्यक्रम में देखा गया। कार्तिक आर्यन मंच पर चढ़ते हैं और परेश रावल से मिलने जाते हैं। इस अवसर पर सुनील शेट्टी भी बतौर मेहमान कार्यक्रम में पहुंचे थे और उन्होंने इन दोनों को गले लगाया।

हेराफेरी बॉलीवुड की पसंदीदा फिल्मों में से एक है

सन 2000 में हेराफेरी रिलीज हुई थी। यह बॉलीवुड की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। वहीं फिल्म का लेखन नीरज वोरा ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की अहम भूमिका थी। वहीं फिल्म में तब्बू, ओमपुरी और गुलशन ग्रोवर भी थे। सुनील शेट्टी ने पहले स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को फिल्म में रिप्लेस नहीं किया है लेकिन वह चाहते हैं कि अक्षय कुमार को भी फिल्में रखा जाए और कार्तिक को कोई नई भूमिका दी जाए।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने की तब्बू की प्रशंसा, कहा- 52 की उम्र में भी अकेले बॉलीवुड को बचाने का कर रही हैं काम

'अक्षय कुमार को हेराफेरी की फ्रेंचाइजी में रिप्लेस नहीं किया जा सकता'

सुनील शेट्टी ने कहा था कि अक्षय कुमार को हेराफेरी की फ्रेंचाइजी में रिप्लेस नहीं किया जा सकता और वह पूरा प्रयास करेंगे कि अक्षय कुमार को इस फिल्म में वापस लाया जाए। फिल्म के निर्माता कार्तिक आर्यन को किसी दूसरी भूमिका में ले सकते हैं। अक्षय कुमार के फिल्म में नहीं होने पर सुनील शेट्टी ने कहा था कि उनके नहीं होने से एक खालीपन रहेगा। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे पास समय नहीं है कि मैं इस विषय पर बात करूं। 19 नवंबर के बाद में बैठूंगा और अक्षय कुमार और अन्य से बात करूंगा और देखूंगा कि क्या मामला है।'

यह भी पढ़ें: Dr Vyjayanthimala Bali को आदित्य विक्रम बिरला पुरस्कार से किया गया सम्मानित

अक्षय कुमार के हेरा फेरी फ्रेंचाइजी में नहीं होने पर प्रशंसकों ने नाराजगी व्यक्त की थी

अक्षय कुमार के हेरा फेरी फ्रेंचाइजी में नहीं होने पर प्रशंसकों ने नाराजगी व्यक्त की थी और उन्होंने अक्षय कुमार को फिल्म में वापस लाने की मांग की थी। अक्षय कुमार ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उन्होंने इस फिल्म से खुद अपना नाम वापस लिया है क्योंकि उन्हें फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई है। अक्षय कुमार फिल्म कलाकार है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह कॉमेडी के अलावा एक्शन फिल्में करना पसंद करते है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।