विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuchhe Dhaage 50 years: कहां गायब हैं 'कच्चे धागे' के लीड स्टार्स? 50 साल में बदल गया इन सितारों का पूरा लुक

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 17 Jun 2023 07:23 PM (GMT+05:30)

Kuchhe Dhaage 50 years साल 1973 में रिलीज हुई मूवी कच्चे धागे को 50 साल हो गए हैं। इस फिल्म ...और पढ़ें

50 years of movie Kuchhe Dhaage Kabir Bedi Vinod Khanna Moushumi Chatterjee- Photo
50 years of movie Kuchhe Dhaage Kabir Bedi Vinod Khanna Moushumi Chatterjee- Photo

 नई दिल्ली, जेएनएन। Kuchhe Dhaage 50 years: 18 जून 1973 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'कच्चे धागे' को 50 साल हो गए हैं। 'दो रास्ते', 'काला पानी' और 'चिराग' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके राज खोसला (Raj Khosla) ने इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन किया था। 70 के दशक में आई फिल्म एक लव ट्रायंगल पर आधारित थी, जिसे काफी पसंद किया गया था। लीड रोल में थे मौसमी चटर्जी, विनोद खन्ना और कबीर बेदी।

क्या थी 50 साल पुरानी कच्चे धागे की कहानी?

'कच्चे धागे' (Kuchhe Dhaage) की कहानी बदले की भावना और लव ट्रायंगल पर बेस्ड है। ठाकुर लखन सिंह (विनोद खन्ना) अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए रूप (कबीर बेदी) के पिता की हत्या कर देता है और रूप की लखन से दुश्मनी हो जाती है। इस बीच दोनों को सोना (मौसमी चटर्जी) नाम की लड़की से प्यार हो जाता है और फिर प्यार की वजह से दोनों के बीच दुश्मनी और बढ़ जाती है। इस मूवी की कहानी ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। ये कहना गलत नहीं होगा कि मौसमी, कबीर और विनोद को इस फिल्म से पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।

लता मंगेशकर ने गाए थे कच्चे धागे के सारे गाने!

'कच्चे धागे' के लगभग सभी गानों को 'स्वर कोकिला' कही जाने वाली सिंगर लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। 'हाय हाय एक लड़का', 'कच्चे धागे के साथ', 'जा रे जा रे दीवाने' और 'मेरे बचपन तू जा' जैसे सदाबहार गाने लता मंगेशकर ने गाया था।

कहां गायब हैं 'कच्चे धागे' के सितारे?

'कच्चे धागे' में त्रिलोक कपूर, निरूपा रॉय, मौसमी चटर्जी, कबीर बेदी और विनोद खन्ना लीड रोल में थे। हालांकि, ज्यादातर सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। त्रिलोक कपूर का निधन 1988 में हो गया था। निरूपा साल 2004 में इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। वहीं, विनोद खन्ना का 2017 में निधन हुआ था।

बात करें मौसमी और कबीर बेदी की तो दोनों आज भी अपने करियर में ऊंचाइयां छू रहे हैं। मौसमी चटर्जी ने एक्टिंग दुनिया से ब्रेक ले लिया है, लेकिन राजनीति में एक्टिव हैं। साल 2004 में उन्होंने कांग्रेस जॉइन किया था, लेकिन चुनाव हार गई थीं। साल 2019 में मौसमी ने बीजेपी को जॉइन किया था। तब से वह राजनीति पर ध्यान दे रही हैं। उनके पति का नाम जयंत मुखर्जी है। उनकी दो बेटियां हैं पायल और मेघा। 2019 में पायल का निधन हो गया था।

Moushumi Chatterjee, Photo Credit- Instagram

वहीं, 77 साल के कबीर बेदी आज भी फिल्मी दुनिया में अपना जादू चला रहे हैं। आखिरी बार उन्हें सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) स्टारर 'शाकुंतलम' में देखा गया था।

Kabir Bedi, Photo Credit- Instagram

कबीर बेदी ने अपनी जिंदगी में चार शादियां की हैं। कबीर बेदी ने चौथी शादी 70 की उम्र में परवीन दोसांझ से की थी।