विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

16 August 1947 Trailer: ऐसे गांव की कहानी, जो 1947 में आजादी के बाद भी रहा 'गुलाम', रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 21 Mar 2023 05:57 PM (IST)

16 August 1947 Trailer 16 अगस्त 1947 का निर्माण एआर मुरुगादौस ने किया है। हिंदी सिनेमा में वो गजनी हॉलीडे ...और पढ़ें

16 August 1947 Trailer AR Murugadoss Period Film Set In Post Independence Era. Photo- Twitter
16 August 1947 Trailer AR Murugadoss Period Film Set In Post Independence Era. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय सिनेमा की अनगिनत फिल्मों की पृष्ठभूमि ब्रिटिश हुकूमत के जुल्मो-सितम, आजादी की लड़ाई और वीरों की शहादत रही है। तमाम कहानियों में अलग-अलग नजरिए से भारतीय इतिहास की सबसे अहम घटना को पिरोया गया है।

नाटू नाटू के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फिल्म आरआरआर की कहानी भी ब्रिटिश हुकूमत से जंग की बैकग्राउंड में दिखायी गयी है। अब दक्षिण भारत से इस विषय पर बिल्कुल अलग कहानी आ रही है, जिसका शीर्षक है- 16 अगस्त, 1947।

आजादी के बाद भी 'आजादी की लड़ाई'

इस फिल्म का निर्माण तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एआर मुरुगादौस ने किया है, हिंदी पट्टी में आमिर खान की फिल्म गजनी के लिए जाने जाते हैं। 16 अगस्त 1947 पैन इंडिया फिल्म है, जो दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी और अंग्रेजी में भी रिलीज की जा रही है। इसका ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया।

जैसा कि फिल्म के शीर्षक से जाहिर है। इसकी कहानी देश को आजादी मिलने के एक दिन बाद के हालात हो दिखाती है। 15 अगस्त, 1947 को देश ब्रिटिश सरकार की गुलामी से आजाद हुआ था। फिल्म में गौतम कार्तिक और डेब्यूटेंट रेवती लीड रोल में हैं।

ट्रेलर की शुरुआत सेंगाडु गांव से होती है, जिसे कैपिटल ऑफ स्लेवरी यानी गुलामों की राजधानी कहा जाता है। यहां के लोग अंग्रेज मालिक के गुलाम हैं। देश को आजादी मिल जाती है, मगर इन लोगों को अपनी आजादी के लिए लड़ना पड़ता है। फिल्म का निर्देशन एनएस पोनकुमार ने किया है।

सात अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

16 अगस्त, 1947 सात अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का तमिल ट्रेलर कार्ती ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। ट्रेलर को काफी किया जा रहा है। 

मुरुगादौस की हिंदी में वापसी

मुरुगादौस ने फिल्मों का निर्माण करने के साथ निर्देशन भी किया है। 2008 में उन्होंने अपनी ही तमिल फिल्म गजनी को आमिर खान के साथ रीमेक किया था, जो हिंदी सिनेमा की पहली 100 करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी।

इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म थुपक्की को हॉलोडे- अ सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी शीर्षक से अक्षय कुमार के साथ हिंदी में रीमेक किया। बतौर निर्देशक मुरुगादौस की आखिरी हिंदी फिल्म अकीरा है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल निभाया था। यह 2011 में आयी तमिल फिल्म मौना गुरु का रीमेक थी, जिसका निर्देशन संत कुमार ने किया था।