विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: अभिनेत्री Rekha ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर, वीडियो देखने के बाद लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 29 Oct 2023 07:03 PM (IST)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस रेखा शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूते हुए ...और पढ़ें

रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर (Photo Credit: Instagram)
रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rekha Shatrughan Sinha Video: शनिवार की रात आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली टिमिन्स और साच्ची नायक की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इस रिसेप्शन पार्टी में बी टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा ने पूरे परिवार समेत शिरकत की। इसके अलावा जेनेलिया, रितेश देशमुख, रेखा, करण जौहर जैसे कई अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए।

इस रिसेप्शन पार्टी में अभिनेत्री रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई यह देख कर हैरान रह गया। साथ ही फैंस ने वीडियो देखने के बाद एक्ट्रेस की तारीफ भी की।

यह भी पढ़ें: Hema Malini-Rekha: हेमा मालिनी पर रेखा ने लुटाया प्यार, बर्थडे पर ड्रीम गर्ल की यूं ली बलाएं, देखें इनसाइड वीडियो

एक्ट्रेस रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें देखा जा सकता ही कि सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेत्री रेखा आपस में बात करती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा दिग्गज एक्ट्रेस को आगे लेकर आती हैं, जहां उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को देखा और फिर उनके पैर छुए।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

इसके बाद दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा से भी मुलाकात की और उनसे गले मिलीं। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई इस वीडियो की बात कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा का लुक भी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

फैंस ने की जमकर तारीफ

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। हर कोई रेखा की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'वीडियो बहुत ही अच्छा है'। एक अन्य ने लिखा 'राजकुमारी'।

ये सेलेब्स भी हुए शामिल

लेस्ली टिमिन्स और साच्ची नायक के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन के साथ नजर आए। इसके अलावा शाहिद कपूर, आयुष्मान खुराना, अपारशक्ति खुराना और कई बॉलीवुड सितारे इस पार्टी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: अंबानी की गणपति पूजा में ऐश्वर्या और आराध्या के पंजाबी लुक ने खींचा ध्यान, 68 की उम्र में रेखा ने भी ढहाया कहर