विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Disha Patani: ब्रेकअप के बाद फिर डेट पर निकलीं दिशा पाटनी, मिस्ट्री मैन को देख फैंस बोले- टाइगर अभी जिंदा है

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2022 12:59 PM (IST)

Disha Patani Spotted With Mystery Man At Late Night Dinner Date दिशा पाटनी काफी समय से टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब एक्ट्रेस देर रात मिस्ट्री मैन संग डिनर डेट पर स्पॉट हुई हैं।

Disha Patani Spotted With Mystery Man At Late Night Dinner Date, Instagram
Disha Patani Spotted With Mystery Man At Late Night Dinner Date, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी फैंस की चहेती हैं। फिल्मों से ज्यादा वह अपने कपड़ों और अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले कुछ दिनों से दिशा की टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर अपने अफेयर या ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है। इन खबरों के बीच अब एक्ट्रेस एक अंजान शख्स संग लेट नाइट डिनर डेट करते हुए स्पॉट हुई हैं। दिशा का यह वीडियो सामने आने के बाद से उनके नए अफेयर की चर्चा जोर-शोर से शुरु हो गई है।

यह भी पढ़ें- Ram Setu Weekend Collection: दूसरे इतवार राम सेतु की हालत रही खस्ता, वीकेंड पर पार किया 70 करोड़ का आंकड़ा

बन-ठन कर निकलीं डिनर डेट पर

दिशा पाटनी के फैंस टाइगर श्रॉफ के बाद एक्ट्रेस को एक नए शख्स के साथ देखकर यह जानने को बेचैन हो गए हैं कि आखिर एक्ट्रेस अब किसको डेट करने लगी हैं। वीडियो में दिशा एक रेस्त्रां से बाहर निकलते हुए दिख रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी एक्ट्रेस बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। दिशा मरून कलर के लेसी ब्रालेट और बेल बॉटम जींस में डिनर करके बाहर आते हुआ स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस के साथ रेस्त्रां से मिस्ट्री मैन भी बाहर आता हुआ दिखाई दिया, जो लुक्स में टाइगर श्रॉफ को बराबर की टक्कर दे रहा है।  

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

साथ कर चुके हैं काम

दिशा पाटनी संग स्पॉट हुए इस हैंडसम मुंडे का नाम Aleksandar Alex Ilic है, जो पेशे से एक्टर और मॉडल है। दिशा और अलेक्जेंडर अब तक कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस के फैंस ने बताया कि वह दिशा के बेस्ट फ्रेंड हैं, जिन्हें एक्ट्रेस अब शायद डेट भी कर रही हैं। वहीं, कुछ फैंस ने टाइगर श्रॉफ को लेकर दुख जताया।

फैंस ने याद आए टाइगर श्रॉफ

दिशा पाटनी के इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, 'दिशा टाइगर अभी जिंदा है।' एक अन्य ने कमेंट करते हुए कहा, 'ये बेस्ट फ्रेंड ही काम खराब करते हैं। जब टाइगर के साथ थी तब ये बेस्ट फ्रेंड था और ब्रेकअप करा दिया।' टाइगर और दिशा को याद करते हुए एक फैन ने कमेंट किया, 'हमे टिगसा फिर साथ चाहिए।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।