विधानसभा चुनाव: वीके सिंह बोले, मैं हरीश रावत पर नहीं करूंगा टिप्पणी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि मैं सीएम हरीश रावत पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन राज्य में भाजपा की सरकार बननी चाहिए।
हल्द्वानी, [जेएनएन]: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर विदेश राज्य मंत्री व पूर्व थल सेनाध्यक्ष वीके सिंह उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गए हैं।
भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर फौजी वोटरों को लुभाने के लिए पहुंचे सिंह ने शुक्रवार को हल्द्वानी के एक होटल में पत्रकार वार्ता की और कहा, वह सीएम हरीश रावत पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन राज्य में भाजपा की सरकार बननी चाहिए। तभी यहां पर रोजगार संभव होगा। विकास होगा और युवा लाचारी में कुक व वेटर बनने के लिए पलायन नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें: एसेंबली इलेक्शन: भाजपा को मिली घर से ही चुनौती
सिंह ने कहा, उत्तराखंड के साथ ही पांच राज्यों में समग्र विकास के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करना है। समाज के अंतिम व शोषित व्यक्ति का कल्याण करने के लिए राज्य में भाजपा की ही सरकार बननी चाहिए, लेकिन वह किसी भी मामले में अपने विरोधियों को नीचा नहीं दिखाना चाहते हैं। उनका उद्देश्य राज्य हित है।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: उत्तराखंड की 70 सीटों पर 636 के बीच मुकाबला
जिन पर कभी भाजपा भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही और अब वही भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे हैं, इस सवाल पर सिंह का जवाब था, मैं खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए भाजपा में आया हूं। यह पार्टी राष्ट्रवादी सोच रखती है। कांग्रेस से जो भी नेता पार्टी में आए हैं, उनकी जवाबदेही तय है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: 24 बागी छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित
नेपाल सीमा पर हमने की कार्रवाई
रेड कार्नर नोटिस दिए जाने के बाद भी विदेश भाग चुके अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने के मामले में सिंह ने प्रत्यपर्ण संधि की कठिनाइयां और संबंधित देश के कानूनों के आधार पर कार्रवाई में समय लगने का तर्क दिया। भारत नेपाल सीमा पर बढ़ती राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर बोले, इसकी जानकारी हमें है। पिछले छह-सात महीने में कार्रवाई भी की गई है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: 'हाथी' दे रहा 'हाथ' को चुनौती
कुमाऊं व गढ़वाल की सेना सबसे अच्छी
वीके सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुमाऊं व गढ़वाल की सेना देश में सबसे अच्छी सेना के तौर पर जानी जाती है।
उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--