विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धारचूला में बीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 17 Jan 2017 03:37 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 07:00 AM (IST)

धारचूला से बीरेंद्र सिंह पाल को प्रत्याशी बनाने पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के पुतले फूंके।

धारचूला में बीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश
धारचूला में बीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: धारचूला में बीरेंद्र सिंह पाल को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा में बबाल। बरम मंडल में भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के पुतले फूंके। इस मौके पर कार्यकर्ताओ ने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को एक भी कार्यकर्ता जानता तक नहीं है। पार्टी ने कार्यकर्ताओ के साथ छल किया है।

प्रदेश अध्यक्ष और अजय टम्टा पर पैराशूट प्रत्याशी उतारने का आरोप लगाया है। बीड़ी जोशी या जगत मर्तोलिया को प्रत्याशी नहीं बनाये जाने पर अपना अलग प्रत्याशी मैदान में उतारने का ऐलान किया है। चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के बड़े नेताओ का भी बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन 2017: जी का जंजाल बना सोशल मीडिया का जाल

पुतला दहन करने वालो में मंडल अध्यक्ष जगदीश परिहार मिथुन सिंह संजय कुमार ललित सिंह दर्शन परिहार हिमांशु सहित अन्य कार्यकर्ता थे। धारचूला में भाजपा नेताओं ने बैठक की और इसके बाद प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः बोले सीएम, पहाड़ी मंडुवा हूं; जितना चूटोगे उतना निखरुंगा

मुनस्यारी मदकोट तल्ला जोहार में भी विरोध जारी है। प्रत्याशी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करने के स्वर गूंज रहे है। पाल को लेकर आम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी असंतुष्ट है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017: टिकट बंटते ही उभरा पार्टी में असंतोष

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।