विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड चुनाव: कांग्रेस पर आयोग सख्त, बेरोजगारी भत्ता कार्ड पर रोक

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 09:04 AM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 02:00 AM (IST)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में आयोग ने बेरोजगारी भत्ता कार्ड के संबंध में कांग्रेस के जवाब से असहमत होते हुए अग्रिम आदेशों तक इसके वितरण पर रोक लगा दी है।

उत्‍तराखंड चुनाव: कांग्रेस पर आयोग सख्त, बेरोजगारी भत्ता कार्ड पर रोक
उत्‍तराखंड चुनाव: कांग्रेस पर आयोग सख्त, बेरोजगारी भत्ता कार्ड पर रोक

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बेरोजगारी भत्ता कार्ड पर कांग्रेस को एक बार फिर झटका दिया है। आयोग ने बेरोजगारी भत्ता कार्ड के संबंध में कांग्रेस के जवाब से असहमत होते हुए अग्रिम आदेशों तक इसके वितरण पर रोक लगा दी है।

अब यह मामला भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। आयोग से दिशा निर्देश मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उधर, उत्तरकाशी में निर्वाचन आयोग के दस्ते ने गंगोत्री विधानसभा के रातलधार बडैत क्षेत्र में 5640 बेरोजगारी भत्ता कार्ड जब्त किए। मामले में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण व जिलाध्यक्ष नत्थीलाल शाह को नोटिस भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: 'हाथी' दे रहा 'हाथ' को चुनौती

कांग्रेस ने कुछ समय पहले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बेरोजगारी भत्ता कार्ड वितरण करने की अनुमति मांगी दी। अनुमति खारिज होने के बावजूद कांग्रेस प्रदेशभर में बेरोजगारी भत्ता कार्ड का वितरण करा रही है। भाजपा की ओर से शिकायत पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस को नोटिस भेजा था। रविवार शाम कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए अपने जवाब में कहा कि अपर निर्वाचन अधिकारी की ओर से कार्ड बांटने की अनुमति खारिज होने के बाद भी लगातार पत्राचार किया गया।

यह भी पढ़ें: एसेंबली इलेक्शन: कांग्रेस-भाजपा, वोट पर हक के अपने-अपने दावे

इस बीच भारत निर्वाचन आयोग के निदेशक धीरेंद्र ओझा के मौखिक सुझाव पर जिला निर्वाचन अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर इसका वितरण किया गया। कांग्रेस के जवाब से असहमत होते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अग्रिम आदेशों तक इसके वितरण पर तत्काल रोक लगाने को कहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: पीडीएफ का पैमाना केवल हरदा

वहीं, बाहुबलि के अवतार वाले वीडियो पर अभी कांग्रेस ने अपना जवाब नहीं दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार इसमें कांग्रेस का जवाब तलब नहीं किया गया था। चूंकि इस वीडियो के अंत में मुख्यमंत्री हरीश रावत वोट मांगते नजर आ रहे थे, तो इसे संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को भेजा गया है।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।