Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election: सपा शासन में मां-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 23 Feb 2017 11:50 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि सपा सरकार कानून-व्यवस्था मामले में विफल है। सपा के सत्ता में रहते मां-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। बसपा फूट डालती है ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP Election: सपा शासन में मां-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं

    लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा ने संगठन के बड़े नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्रियों की फौज चुनाव अभियान में उतारी है। सभी का निशाना सपा, कांग्रेस और बसपा हैं। वह सपा-कांग्रेस गठबंधन को मजबूरी बता रहे हैं। उनका माना है कि अखिलेश सरकार कानून-व्यवस्था के मामले में विफल है। सपा के प्रदेश की सत्ता में रहते मां-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। बसपा समाज में फूट डालने का काम करती है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाकर कह रहे हैं कि मोदी गरीबों के सच्चे हितैषी हैं। चुनाव बाद पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्वीरों में देखें-मोदी का सत्ता परिवर्तन का आह्वान

    पूरे प्रदेश में गुंडाराज : कलराज

    सुलतानपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करने आए केंद्रीय मंत्री  कलराज मिश्र कहा, पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम है। सपा सरकार में तो महिलाओं की आबरू लूटी जाती है। फिर पीडि़तों को मुआवजा दिया जाता है। सवाल किया, क्या पैसे से मां-बहन की इज्जत वापस आ जाती है। समाजवाद का ढिंढोरा पीटने वाले दुष्कर्म के आरोपियों को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए हैं। बहनजी (मायावती ) की सरकार में विकास के नाम पर मूर्तियों पर धन खर्च किया गया। पत्थरों को तराशने में जो पैसा खर्च हुआ वो जनता की गाढ़ी की कमाई का पैसा था। 

     

     

    यह भी पढ़ें-Elections 2017: उत्तर प्रदेश को 'कसाब' से मुक्ति दिलाएगी भाजपा

    धोखा दे रहे सपा-बसपा : साध्वी निरंजन

    केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मायावती और अखिलेश उत्तर प्रदेश की जनता को 14 साल से धोखा दे रहे हैं। सत्ता की लालच में मायावती ने चुनाव से पहले सारे गुंडों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया और अब जनसभा में गुंडों को जेल भेजने की धमकी दे रहीं है। गोरखपुर में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के सच्चे हितैषी हैं। जाति धर्म की राजनीति करने वाले लोगों पर उन्होंने समाज को बांटने का आरोप लगाया। मुजफ्फरनगर दंगे के लिए सपा और कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर आजम खां के इशारे पर सब कुछ हुआ। जबकि भाषण में दोनों पार्टियों के नेता भाजपा को जिम्मेदार बताते हैं।

    यह भी पढ़ें-UP election: रायबरेली पहुंची सोनिया गांधी के न आने की चिठ्ठी

    आकर्षण का केंद्र बनेगी अयोध्या: राजनाथ

    फैजाबाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, तो अयोध्या का ऐसा विकास किया जाएगा कि यह सारी दुनिया के लिए आकर्षण की केंद्र बने। प्रदेश में ऐसे कई स्थान हैं, जिन्हें हमने चिह्नित कर रखा है ताकि समय आने पर उनका विकास किया जा सके। प्रदेश में दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक आ सकें। यह वादा केंद्रीय ने किया। कांग्रेस पर हमें तरस आता है। कांग्रेस ने कुछ माह पूर्व खाट सभा की, अब उन्हें कौन बताए कि खाट सोने के लिए होती है न कि सभा के लिए। कांग्रेस ने जब देखा कि खाट से चुनावी वैतरणी नहीं पार हो सकती तो वह साइकिल पर कूद कर बैठ गई पर साइकिल को मुलायम ने पहले से ही पंक्चर कर रखा था। साइकिल अब चलने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री को मालूम नहीं क्या सूझा कि उन्हें बहुत काम करने का भ्रम हो गया और कहा काम बोलता है पर हकीकत यह है कि काम बोलता नहीं काम दिखता है। 

      यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव 2017: मायावती चाहे तो भाजपा के साथ डिप्टी सीएम बनें