यूपी चुनाव: राहुल गांधी ने कहा, सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद से उड़ा पीएम मोदी के चेहरे का रंग
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करते हुए कहा कि जैसे ही हम लोगों का गठबंधन हुआ है तबसे नरेंद्र मोदी का चेहरा बदल गया है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 03:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 04:03 PM (IST)
बहराइच (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी कांग्रेस को भरोसा है कि इस बार के चुनाव में हैरान करने वाला परिणाम सामने आएगा। राहुल गांधी ने आज बहराइच के महसी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करते हुए कहा कि जैसे ही हम लोगों का गठबंधन हुआ है तबसे नरेंद्र मोदी का चेहरा बदल गया है। उन्होंने अब उत्तर प्रदेश में नफरत फैलाने का काम शुरू कर दिया है। राहुल गांधी को भरोसा है कि पीएम को नफरत फैलाने के काम में कोई भी लाभ नहीं मिलेगा। उनको इसका फायदा नहीं मिलने वाला है।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी अमीरों का कर्ज माफ करते हैं किसानों का नहीं। उन्होंने कहा कि गठबंधन की यह जोड़ी बेमिसाल है। कहा कि भले ही मोदी ने तो दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे पिक्चर बनायीं लेकिन चली तो सिर्फ शोले।
मोदी जी कहते हैं मेक इण्डिया लेकिन आपको क्या लगता है जब आप बाजार जाते हैं तो आपको हर सामान मेड इन चाइना का मिलता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि हम इंडिया में बनाते हैं मोदी एक के बाद एक झूठ बोलने का काम करते हैं।
राहुल गांधी ने मोदी को बब्बर शेर की उपाधि देते हुए कहा कि मेक इन इंडिया के शेर में चूहे जैसे भी आवाज नहीं है। उन्होंने कहा मोदी जहाँ जाते हैं वहाँ रिश्ता बनाते हैं लेकिन रिश्ता बोलने से नहीं निभाने से बनता है। वह तो इसी बात से परेशान है कि गठबंधन की 300 से अधिक सीटें आ रही हैं।
उत्तर प्रदेश के सामने सबसे बडा सवाल युवाओं का रोजगार
गोरखपुर। राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के सामने सबसे बडा सवाल युवाओं का रोजगार है। दूसरा सवाल यह प्रदेश पूरे देश को भोजन देता है। कोई आलू उगाता है कोई गन्ना उगाता है। जब किसान रात में सोता है तो उसे कल का दिन कैसा होगा इसकी चिंता सताती रहती है। किसान बीमार माता- पिता की दवा और बच्चों की पढाई को लेकर परेशान है। जब तक किसानों और बेरोजगारों की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक खुशहाली नहीं अाए्रगी। देश के सबसे अकलमंद लोग इस प्रदेश में रहते हैं। उत्तर प्रदेश के लोग अन्य प्रदेशों में रोजगार के लिए जाते हैं। हर जिला कुछ बनाता है कुछ उगाता है। मिर्जापुर का कालीन उद्योग, फिरोजबाद का कांच उद्योग, प्रतापगढ का आंवला है। फिर भी आपके पास रोजगार नहीं है।
राहुल गांधी बस्ती के भानपुर के किसान इंटर कालेज में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित कर रहे है। राहुल ने कहा कि मोदी ने कहा मै तुम्हारा भाई हूं भाई को वोट दो, मै तुम्हारा बेटा हूं बेटो को वोट दो, काम करूंगा, ढाई साल में क्या किया। 8 नवंबर को नोटबंदी कर दी, भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए नोट बंद कर दिया। यह आर्थिक तानाशाही है। किसान बीज नहीं खरीद पा रहा है, खेती नहीं कर पा रहा है। आपने कहीं बैंक की लाइन में किसी सूटबूट वाले को देखा था? मोदी ने कहा था हिन्दुस्तान का काला धन स्विस बैंक में, जमीन में, सोने में है लेकिन मोदी उसके पीछे नहीं पड़े। आम लोगों के पैसे के पीछे पड़ गए। वास्तव में पूजीपतियों का कर्ज माफ करने के लिए मोदी ने नोट बंदी की। उनकी यही नीति है गरीबों का पैसा खींचो, अमीरों को सींचो यही उनकी नीति है। हम आपको बैंक लोन देंगे, छोटे दुकानदार, छोटे काम करने वाले लोगों को लोन देंगे। तीन साल बाद हम उस पैसे को आपसे वापस लेंगे। हर जिले में युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कांग्रेस ने 70 हजार करोड रुपये कर्ज माफ किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें