विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election 2017: PM मोदी के मेगा शो का दूसरा दिन, आज भी करेंगे रोड शो

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 04 Mar 2017 09:51 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 10:37 AM (IST)

नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में एक जनसभा कर बिजली के लटकते तारों से आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और 24 घंटे बिजली देने का वादा किया।

UP Election 2017: PM मोदी के मेगा शो का दूसरा दिन, आज भी करेंगे रोड शो
UP Election 2017: PM मोदी के मेगा शो का दूसरा दिन, आज भी करेंगे रोड शो

वाराणसी (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगाशो का आज दूसरा दिन है। पीएम आज भी रोड शो करेंगे।पहले चरण की शुरुआत दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन से होगी। इसके पांडेय पुर चौराहा, हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, पटेल धर्मशाला, सिंह मेडिकल चौराहा और सरदार पटेल चौराहा होते हुए शाम साढ़े पांच बजे काफिला काशी विद्यापीठ के खेल मैदान पहुंचेगा। यहां प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

इससे पहले उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री और सांसद होने के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इसलिए काम करने की आदत हमेशा रहनी चाहिए। दिनभर जबरदस्त शक्तिप्रदर्शन के बाद नरेंद्र मोदी ने शाम एक जनसभा को संबोधित किया। बिजली के लटकते तारों और उसकी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और 24 घंटे बिजली देने का वादा किया।

बनारस के टाउनहाल मैदान में पीएम ने बतौर सांसद बनारस में कराए जा रहे आइपीडीएस, रिंगरोड, फोरलेन, ट्रामा सेंटर, कैंसर अस्पताल, ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर, सिटी गैस सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एलईडी स्ट्रीट लाइट आदि कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। बोले, इतना सब हो रहा है और कुछ लोगों को केंद्र सरकार के काम ही नहीं दिखते।

अखिलेश सरकार पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा, केंद्र के दिए पैसों को यूपी सरकार खर्च भी नहीं कर पाती और हिसाब भी नहीं देती। बिजली के मुद्दे पर पीएम ने अखिलेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुझे गंगा की सौंगध खाने को कहते हैं। जब ये दर्शन करने जा रहे थे तो लाइट कट गई। बाबा विश्वनाथ ने उन्हें सबूत दे दिया। बनारस में रोड शो पर तर्क दिया कि भले ही मैं पीएम-सांसद बन जाऊं लेकिन भाजपा का एक कार्यकर्ता भी तो हूं। चुनाव में मैं भी आम कार्यकर्ता की तरह काम करने में जुटा हूं।

यह भी पढ़ें- UP Assembly Election: यूपी विधानसभा के छठे चरण के लिए 57.03 मतदान

मोदी ने पूर्वांचल से मांगा बोनस

मोदी ने उप्र चुनाव में बहुमत का दावा करते हुए पूर्वांचल से अब बोनस मांगा है। अंतिम चरण के चुनाव पूर्व पीएम ने शनिवार को जौनपुर और अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में सभा कर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोला। जौनपुर में जहां मोदी ने यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों के कर्ज माफी का वादा किया वहीं काशी में केंद्र द्वारा कराए जा रहे कार्यों की फेहरिस्त पेश की। कहा अपने कार्यकाल में अखिलेश तेरे-मेरे करते रह गए। विकास नहीं किया। काम किया होता तो यह चुनाव भी जीत जाते।

जौनपुर में पीएम ने टीडी कालेज मैदान में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। सपा सरकार को घेरते हुए सड़क-बिजली व कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जनता से सीधे संवाद स्थापित किया। सपा के काम बोलता है के नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इनके काम नहीं कारनामे बोलते हैं। एक तरफ एक बेटी न्याय के लिए तड़प रही है, दूसरी ओर गुनहगार के रखवाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आरोपी को बचा रहे हैं। नोटबंदी के अपने फैसले का उन्होंने भ्रष्टाचार व कालाधन के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष बताते हुए बुआ, भतीजे व भतीजे के नए यार का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता को लूटने वाले अब डिब्बे में कैद हो चुके हैं।