Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश चुनाव: प्रमोद तिवारी की पुत्री के साथ कांग्रेस के 25 उम्मीदवार घोषित

इलाहाबाद के विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री और विधायक आराधना मिश्र, विधायक विवेक सिंह और गुलाबी गैंग की संपत पाल को मौका दिया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 26 Jan 2017 09:46 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 09:52 AM (IST)
उत्तर प्रदेश चुनाव: प्रमोद तिवारी की पुत्री के साथ कांग्रेस के 25 उम्मीदवार घोषित
उत्तर प्रदेश चुनाव: प्रमोद तिवारी की पुत्री के साथ कांग्रेस के 25 उम्मीदवार घोषित

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद कांग्रेस ने कल अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में 25 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार शामिल हैं।

loksabha election banner

इसके पहले कांग्रेस अपने 43 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद कांग्रेस मिलजुल कर चुनाव मैदान में है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: कांग्रेस के 41 प्रत्याशियों की सूची जारी

दूसरी सूची में इलाहाबाद के विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री और विधायक आराधना मिश्र, विधायक विवेक सिंह्र, दलजीत सिंह और गुलाबी गैंग की संपत पाल को भी मौका दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP Election 2017 :आगरा में 95 वर्ष की बुजुर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन

क्षेत्र - उम्मीदवार

1. हरगांव सु - बनवारीलाल कन्नौजिया

2. लहरपुर - अनिल कुमार वर्मा

3. सांडी सु - ओमेन्द्र कुमार वर्मा

4. मोहान सु - भगवान दास कठेरिया

5. भगवंतनगर - अंकित परिहार

6. गोविंदा नगर - अंबुज शुक्ला

7. किदवई नगर - अजय कपूर

8. कानपुर कैंट - सोहेल अंसारी

9. घाटमपुर सु - नंद राम सोनकर

10. बछरांवा सु - सुशील पासी

11. माधोगढ़ - विनोद चतुर्वेदी

12. कालपी - उमा कांति सिंह

13. झांसी नगर - राहुल राय

14. रांठ सु - गयादीन अनुरागी

15. तिंदवारी - दलजीत सिंह

16. नरैनी सु - भारत लाल दिवाकर

17. बांदा - विवेक कुमार सिंह

18. मानिकपुर - संपत देवी पाल

19. हुसैनगंज - उषा देवी उर्फ अनिला मौर्या

20. रामपुर खास - आराधना मिश्रा

21. चायल - राम यज्ञ द्विवेदी

22. सोरांव सु - जवाहर लाल दिवाकर

23. इलाहाबाद उत्तरी - अनुग्रह नारायण सिंह

24. बारा सु - सुरेश कुमार वर्मा

25. कोरांव सु - रामकृपाल कोल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.