यूपी चुनाव 2017: उत्तर प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक आज से दिखाएंगे दम
सांसद हेमा मालिनी बागपत, मेरठ एवं गाजियाबाद में तो सांसद योगी आदित्यनाथ बदायूं, हाथरस, मथुरा व बुलन्दशहर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे राजनीतिक दल अपने-अपने पाले मजबूत करने में लग गए हैं। इसी क्रम में आज से भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा)पहले चरण के चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों को मंच पर उतारेगी। आज से कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ स्टार प्रचारक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा एटा, मैनपुरी, हाथरस व मथुरा में जनसभा करेंगे। सांसद हेमा मालिनी बागपत, मेरठ एवं गाजियाबाद में तो सांसद योगी आदित्यनाथ बदायूं, हाथरस, मथुरा व बुलन्दशहर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष मंगल पांडेय आज ही लखनऊ मे मोहनलालगंज के कोरारा गांव चुनावी जनसभा करेंगे।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम संगठनों ने अखिलेश यादव पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप
केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र दोपहर 12 बजे एटा जिले में नगरपालिका मैदान जैथरा अलीगंज, एक बजे छोटा क्रिश्चियन मैदान मैनपुरी, 2:30 बजे सासनी मैदान हाथरस एवं दोहपर 3:30 बजे मथुरा जिले के बरसाना मैदान छाता विधानसभा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। भाजपा सांसद हेमा मालिनी दिन में 12 बजे से बागपत जिले में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज मैदान बड़ौत, 1:30 बजेसे मेरठ के ग्राम किठौली सिवालखास विधानसभा और दोपहर तीन बजे गाजियाबाद जिले में मोदी इंटर कालेज मैदान मोदीनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
यह भी पढ़ें: तीन तलाक और चार विवाह पर जल्द लगे प्रतिबंध: योगी
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ बदायूं, हाथरस, मथुरा और बुलन्दशहर में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर 12 बजे बदायूं, एक बजे से हाथरस जिले में क्रीड़ा स्थल मैदान सिकन्दरामऊ, दोपहर, 2:30 बजे से मथुरा जिले में राल मैदान छट्टी करा रोड गोवर्धन और 3:30 बजे बुलन्दशहर में रामलीला ग्राउण्ड रामबाड़ा सिकन्दराबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा बिहार के पूर्व अध्यक्ष मंगल पाण्डेय दोपहर 12 बजे से लखनऊ के मोहनलालगंज के कोरारा गांव जनसभा करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।