Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2017: भाजपा बोली सपा कमजोर और बसपा दलित विरोधी

भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों की फौज पूर्वांचल के चुनाव अभियान में जुटी है। वह जनता के बीत समाजवादी पार्टी कमजोर और बसपा को दलित विरोधी बता रही है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 11:21 PM (IST)
यूपी चुनाव 2017: भाजपा बोली सपा कमजोर और बसपा दलित विरोधी

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों की फौज पूर्वांचल के चुनाव अभियान में जुटी है। वह जनता के बीत समाजवादी पार्टी कमजोर और बसपा को दलित विरोधी बता रही है। जैसे कमजोर आदमी बैसाखी का लेता है उसी तरह सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। बसपा दलित विरोधी होने का सबसे बड़ा सबूत बसपा शासन में दलितों व पिछड़ों पर अत्याचार होना है। केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि केवल केंद्र में भाजपा की सरकार से काम नहीं चलेगा, उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार चाहिए। लोगों ने सपा-बसपा की सरकारें देखी है। सड़क, बिजली, पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- UP Elections: अब काशी विश्वनाथ से गोरक्षधाम तक बसपा का अभियान

भाजपा शासन में गुंडे जेल में होंगे: निरंजन 
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने संतकबीर नगर जनसभा में निषाद जाति के लोगो को समझाते हुए कहा कि निषाद पार्टी के एक अदना सी महिला को मोदी जी ने मंत्री बनाकर पूरे निषाद समाज का सम्मान किया है। अब सभी का दायित्व बनता है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को समर्थन देकर सम्मानित किया जाए। भाजपा सरकार बनने पर 15 दिन में किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। गुंडे जेल में होंगे। राहुल गांधी को युवा कहने वाले लोगों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि 46 साल का कोई लड़का होता है क्या। सपा कांग्रेस के गठबंधन को उन्होंने पूरी तरह से फेल बताते हुए कहा कि एक को देश लूटने का अनुभव है तो दूसरे को प्रदेश लूटने का। इन लुटेरों ने गठबंधन कर लिया है। इन लुटेरों को उनकी औकात बता देने की जरूरत है। यूपी की बर्बादी पर उन्होंने कविता पढ़ते हुए कहा कि सच कहते हो यूपी के बर्बादी का अंजाम बोलता है, सच कहते हो पुत्र मुलायम काम बोलता है।
अखिलेश-राहुल गठबंधन जानलेवा  : अनंतकुमार
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने वाराणसी में कहा कि मोदी सरकार का ट्रैक रिकार्ड जनता देख रही है। एक ओर जहां केंद्र सरकार ने लोगों की जान बचाने के लिए स्टेंट के दाम में कई गुना कमी कर दी वहीं अखिलेश और राहुल का गठबंधन जानलेवा साबित होगा। तथ्यों की प्रस्तुति में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में अभी छह करोड़ 17 लाख हृदय के रोगी हैं। सालाना पांच लाख से अधिक रोगियों को सर्जरी में स्टेंट की जरूरत होती है। हमने 45-65 हजार के स्टेंट को साढ़े पांच हजार का और सवा लाख से दो लाख रुपये तक के स्टेंट को 30 हजार का कर दिया। अब गरीब भी हृदय रोग का इलाज कराते हुए जिंदगी जी पाएगा। स्टेंट मानीटरिंग सिस्टम के जरिये हम नजर भी रखेंगे। यदि किसी ने सरकार द्वारा तय दाम से अधिक में स्टेंट बेचा तो ओवरचार्ज नोटिस, कानूनी कार्रवाई और लाइसेंस निरस्तीकरण भी झेलेगा। अनंत कुमार ने 750 जीवन रक्षक दवाओं व सप्लीमेंट सस्ते दाम में उपलब्ध कराने व यूरिया-खाद की दिशा में केंद्र सरकार के किए गए रिकार्ड कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बसपा-सपा मिलकर लूट रही यूपीः भूपेंद्र 
वाराणसी में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के साथ पत्रकार वार्ता में मौजूद भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व सांसद भूपेंद्र यादव ने हर दिन पार्टी की ओर से अखिलेश यादव से पूछे जाने वाले सवाल के क्रम में जवाब मांगा है कि पिछले घोषणा पत्र में दावा करने के बावजूद सपा सरकार ने बसपा सरकार के राज में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए आयोग क्यों नहीं बनाया। क्या बसपा और सपा मिलकर यूपी को लूट रही हैं। 
यूपी में भाजपा सरकार चाहिए : राजनाथ 
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आज महाराजगंज के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के उदितपुर, नौतनवा, कुशीनगर के कप्तानगंज, देवरिया के भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं में कहा कि मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस के खिलाफ सपा को खड़ा किया, अब मुख्यमंत्री अखिलेश ने उसी कांग्रेस से समझौता कर लिया। जब आदमी कमजोर हो जाता है, तो वह बैसाखी का सहारा लेता है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्हें काम करने नहीं दिया गया। जब काम नहीं करना था तो मुख्यमंत्री बने क्यों? परिवारवाद से जुड़ी दो पार्टियों ने हाथ मिला लिया हैं। साइकिल पहले से ही पंचर है, सिर्फ खाली हाथ से साइकिल नहीं चलती है। भाजपा को छोड़ सभी दलों ने यूपी को लूटा है। कागजों में प्रदेश का विकास हुआ है। किसानों, गरीबों व नौजवानों के साथ सपा सरकार ने धोखा दिया है। कहते हैं कि काम बोलता है। जनता को यह सब दिखाई दे रहा है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.