Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2017: इलाहाबाद में भगवा जोश ने रोड शो में चूमा आसमां

प्रचार की आखिरी घडिय़ों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश भाजपाध्यक्ष केशव मौर्य की अगुआई में निकले रोड शो ने भगवा खेमे को उत्साह से भर दिया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 09:42 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 10:00 PM (IST)
यूपी चुनाव 2017: इलाहाबाद में भगवा जोश ने रोड शो में चूमा आसमां
यूपी चुनाव 2017: इलाहाबाद में भगवा जोश ने रोड शो में चूमा आसमां

इलाहाबाद (जेएनएन)। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की आखिरी घडिय़ों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश भाजपाध्यक्ष केशव मौर्य की अगुआई में निकले रोड शो ने भगवा खेमे को उत्साह से भर दिया। संगमनगरी में छह किलोमीटर लंबा सफर जगह-जगह फूलों की बारिश और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत का गवाह बना।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: गुजरात के गधों का प्रचार न करें सदी के महानायक

चंद्रशेखर आजाद पार्क में अमर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अमित शाह, प्रदेशाध्यक्ष के साथ दोपहर 2.15 बजे अल्लापुर पुलिस चौकी पहुंचे। यहां सभा भी प्रस्तावित थी, लेकिन विलंब के कारण संबोधन टाल दिया गया। दोनों नेता फूलों से सजाए गए ट्रकनुमा रथ पर सवार हो गए। बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी थीं। रोड शो लेबर चौराहा, मटियारा रोड, आलोपीबाग, फोर्ट रोड चौराहा, हर्षवद्र्धन चौराहा, मधवापुर सब्जी मंडी, बैरहना पुलिस चौकी, बाई का बाग, कोठा पार्चा, रामभवन से होते हुए सुलाकी चौराहा पहुंचा। करीब एक किलोमीटर लंबे काफिले ने छह किलोमीटर की दूरी को तीन घंटे में तय किया। जगह-जगह फूल बरसा कर लोगों ने भाजपा नेताओं का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें-UP election 2017: भाजपा नेताओं ने माना, अपने गढ़ों से साफ हो गई सपा

भारत माता की जय, वंदेमातरम और मोदी-मोदी के साथ जयश्रीराम जैसे नारे लगते रहे। महिलाओं ने कई जगह काफिले की आरती भी उतारी। अमित शाह और केशव मौर्य ने शंखनाद भी किया। शहर उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिम विस क्षेत्र से प्रत्याशी क्रमश: हर्षवर्धन वाजपेयी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी व सिद्धार्थनाथ सिंह भी रथ पर सवार नजर आए। अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद विनोद सोनकर, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, अनिल जैन, राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा और विधायक डॉ. रीता जोशी भी रोड शो में शामिल थे। वह दूसरे वाहन में थे।

यह भी पढ़ें-UP Assembly Election:हार की आहट से अखिलेश यादव में बौखलाहट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.