प्रेसिडेंशियल डिबेट: हिलेरी ने ट्रंप को बताया दुनिया का सबसे खतरनाक प्रत्याशी
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन और डोनॉल्ड ट्रंप के बीच आखिरी प्रसिडेंशियल डिबेट खत्म हो गयी है।
न्यूयॉर्क (जेएनएन)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन व रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीसरी और आखिरी बहस खत्म हो चुकी है। पिछली बहस की तरह इस बार भी दोनों प्रतिद्व्ंदियों ने हाथ नहीं मिलाया। ट्रंप ने कहा कि यदि वो चुनाव जीतते हैं तो इस्लामी कट्टरपंथी आतंकवाद को खत्म कर देंगे। वहीं अमेरिका में गन राइट्स के मुद्दे पर हिलेरी ने कहा कि मैं मैं बंदूक स्वामित्व की परंपरा का सम्मान करती हूं, लेकिन साथ ही सही तरीके इसके संचालन की भी जरूरत है।इसके अलावा तीखी बहस में जब हिलेरी ने ट्रंप को दुनिया का सबसे खतरनाक प्रत्याशी बताया। हिलेरी के इस बयान पर ट्रंप ने कहा कि अगर वो अमेरिका के लिए सही नहीं हैं तो हिलेरी दुुनिया के लिए खतरनाक हैं।
सुप्रीम कोर्ट को लेकर हुई बहस की शुरूआत
बहस की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट से हुई। इस मुद्दे पर बोलते हुए हिलेरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को अमेरिका के लोगों का साथ देने की जरूरत है, कंपनियों को नहीं। हिलेरी ने कहा कि इस मुद्दे पर वह ट्रंप के विचारों से सहमत नहीं हैं। वहीं ट्रंप ने कहा कि मैं ऐसे जज कि नियुक्ति करूंगा जो कि दूसरे संशोधन की रक्षा कर सकें। मेरे पास 20 जजों की लिस्ट है मैं उनकी नियुक्ति मैं करूंगा।" वहीं हिलेरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अमेरिकन लोगों के लिए हो, केवल अमीर लोगों के लिए नहीं।
पढ़ेंः आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में भी हिलेरी का पलड़ा भारी, पीछे छूटे ट्रंप
एबॉर्शन के मुद्दे पर ट्रंप ने हिलेरी को घेरा
एबॉर्शन के मुद्दे पर हिलेरी ने कहा, "मैं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करूंगी, जिसमें वो अपने स्वास्थ्य संबंधी निर्णय ले सकें। एबॉर्शन एक महिला और उसके परिवार के सामने अंतिम विकल्प होता है। सरकार को इसमें हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है।" वहीं ट्रंप ने इस मुद्दे पर हिलेरी को घेरते हुए कहा कि यदि आप हिलेरी के अनुसार चलते हैं तो आप नौवें महीने में मां की कोख से किसी भी समय बच्चे को निकाल सकते हो। उन्होंने कहा मैं जीवन का पक्षधर हूं।
पढ़ेंः आखिरी डिबेट में ट्रंप-क्लिंटन ने हाथ तक नहीं मिलाया, चुनाव 8 नवंबर को
पुतिन की कठपुतली हैं ट्रंप- हिलेरी
बहस के दौरान क्लिंटन ने ट्रंप को रूस के राष्ट्रपति पुतिन के हाथों की कठपुतली कहा। उन्होंने कहा कि चुनावों में ट्रंप पुतिन से मदद लेते रहे हैं। वहीं हिलेरी के आरोपों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, "मैं पुतिन को नहीं जानता हूं, वह मेरे परम मित्र नहीं हैं। हां यदि अमेरिका और रूस साथ आ जाते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं होगी। इसका जवाब देते हुए क्लिंटन ने कहा कि तब तो ट्रंप देश की खुफिया एजेंसियों से ज्यादा पुतिन का भरोसा करेंगे। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि हिलेरी पुतिन से इसलिए चिढ़ती है क्योंकि वह रूस ने उन्हें हर कदम पर पीछे छोड़ दिया है।
पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव: बाजी पलटने के लिए ट्रंप के पास आखिरी मौका
दुष्ट प्रवासियों को बाहर फेंकूगा- ट्रंप
दोनों उम्मीदवारों में प्रवासी के मुद्दे को लेकर भी तीखी बहस हुई। इस मुद्दे पर ट्रंप ने कहा "हमें सुरक्षित सीमाएं चाहिए, मैं दीवारें खड़ी करना चाहता हूं। यहां कुछ दुष्ट प्रवासी हैं जिन्हें मैं यहां से बाहर फेंकने जा रहा हूं। हिलेरी खुली सीमा की पक्षधर है। सीरिया से लोग यहां आएंगे... दुनिया से लोग यहां आएंगे.. हमें कट्टरवादी इस्लाम को रोकना होगा। वहीं हिलेरी ने कहा कि उन्होंने सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर वर्षों से कार्य किया । देश में कानून का राज है।"
महिलाओं के मुद्दे पर घिरे ट्रंप
हाल में ही कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे डोनाल्ड ट्रंप ने इस मसले पर कहा, "महिलाओं के प्रति मेरे मन में जितना सम्मान मेरे मन में उतना किसी और के मन में नहीं हो सकता। जिन महिलाओं ने मेरे खिलाफ आरोप लगाए हैं उन्हें मैं जानता तक नहीं हूं। क्लिंटन ने मेंरे खिलाफ पैसे देकर झूठे आरोप लगवाएं हैं।" इस पर हिलेरी ने कहा "हमने अभी सुना कि ट्रंप किसी से माफी नहीं मांगते वास्तव में यही इनकी असलियत है जबकि इतनी महिलाएं इनके खिलाफ आरोप लगा रही हैं।" ट्रंप ने जैसे ही महिला सम्मान की बात की तो पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।
पढ़ेंः चुनाव परिणाम चाहे जो हो मेरे पिता जनमत का करेंगे सम्मान: इवांका ट्रंप
भारत का हवाला देते हुए बोले ट्रंप- खराब अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए ओबामा जिम्मेदार
बहस के दौरान प ने अमेरिका की बदतर अर्थव्यवस्था के लिए ओबामा की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। इस संदर्भ में उन्होंने भारत की तेज विकास दर का हवाला देते हुए कहा कि वह आठ प्रतिशत की जीडीपी की दर से आगे बढ़ रहा है और अमेरिका एक प्रतिशत की दर के साथ मर रहा है। हिलेरी की योजना टैक्स को बढ़ाने की है और आपके टैक्स को दोगुना करने की है। इसका जवाब देते हुए हिलेरी ने कहा कि हम द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़े जॉब प्रोग्राम के इच्छुक हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
पढ़ें- अमेरिका के भारतीयों में हिलेरी क्लिंटन हिट, डोनाल्ड ट्रंप फ्लॉप
लादेन की तरह बगदादी का भी खात्मा करेंगे-हिलेरी
हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि मोसुल को आइएस के चंगुल से आजाद कराना हमारी प्राथमिकता होगी और हम बिन लादेन की तरह हम बगदादी का भी खात्मा करेंगे। वहीं ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के हाथ से मोसुल निकलने के लिए हिलेरी जिम्मेदार हैं। ट्रंप ने कहा "इरान अब इराक पर कब्जे की तैयारी कर रहा है, और हम उन्हें रास्ता दे रहे है। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद राष्ट्रपति ओबामा से ज्यादा स्मार्ट हैं। ओबामाकेयर अमेरिका को बर्बाद कर रहा है, इस सरकार को जाना ही होगा।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।