विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Elections 2023: 'तेलंगाना में BRS-BJP और AIMIM मिलकर कर रहे नाटू-नाटू', प्रियंका गांधी ने लगाया मिलीभगत का आरोप

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 19 Nov 2023 04:13 PM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2023 04:31 PM (IST)

Telangana Elections 2023 तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खानापुर में एक चुनावी रैली को ...और पढ़ें

Telangana Elections 2023: 'तेलंगाना में BRS-BJP और AIMIM मिलकर कर रहे नाटू-नाटू', प्रियंका ने लगाया मिलीभगत का आरोप (फोटो एक्स)
Telangana Elections 2023: 'तेलंगाना में BRS-BJP और AIMIM मिलकर कर रहे नाटू-नाटू', प्रियंका ने लगाया मिलीभगत का आरोप (फोटो एक्स)

पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खानापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ बीआरएस, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने लगाया मिलीभगत का आरोप

प्रियंका गांधी वाड्रा ने BRS, AIMIM और बीजेपी पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस, असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM और भाजपा एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

बीजेपी और बीआरएस के बीच है मौन सहमति- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने खानापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी और बीआरएस के बीच एक मौन सहमति है। इसलिए बीआरएस ने संसद में केंद्र की एनडीए सरकार का समर्थन भी किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा और केसीआर आपस में मिले हुए हैं। आपको यह अच्छी तरह से समझना होगा।

यह भी पढ़ें- 'BRS सरकार को 30 नवंबर के मतदान के बाद विदा कर देना चाहिए...',भाजपा प्रमुख नड्डा तेलंगाना में 30 प्रतिशत कमीशन पर बोले

'तेलंगाना में BRS-BJP और AIMIM मिलकर कर रहे नाटू-नाटू'

उन्होंने राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी, बीआरएस और AIMIM एक साथ मिलकर नाटू-नाटू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप यहां बीजेपी को वोट देते हैं तो इसका मतलब है कि आप बीआरएस को वोट दे रहे हैं। अगर आप AIMIM को वोट देते हैं तो इसका मतलब है कि आप बीआरएस को वोट दे रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने असदुद्दीन ओवैसी से पूछा सवाल

इसके साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने असदुद्दीन ओवैसी से भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि ओवैसी दूसरे राज्यों में कई सीटों पर चुनाव लड़ते हैं, लेकिन वह तेलंगाना में 119 में से केवल नौ सीटों पर क्यों लड़ रहे हैं? उन्होंने कहा कि तेलंगाना में ओवैसी की पार्टी बीआरएस का समर्थन करती हैं और केंद्र में बीआरएस बीजेपी का समर्थन करती है। तीनों के बीच अच्छी मिलीभगत है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: Rahul Gandhi ने की महिलाओं को 10 हजार रुपये देने की घोषणा, बोले- दोबारा सरकार बनते ही करेंगे ये काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।