विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Polls: फ्री लैपटॉप और चार LPG सिलेंडर का वादा, सत्ता में आने पर भाजपा लागू करेगी UCC

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 18 Nov 2023 09:54 PM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2023 10:40 PM (IST)

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। ...और पढ़ें

अमित शाह ने भाजपा का घोषणापत्र जारी किया (फोटो: @AmitShah)
अमित शाह ने भाजपा का घोषणापत्र जारी किया (फोटो: @AmitShah)

पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने कहा कि अगर पार्टी 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो तेलंगाना में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया जाएगा।

क्या कुछ बोले अमित शाह?

अमित शाह ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र 'मोदी की गारंटी' है। बकौल एजेंसी, अमित शाह ने कहा कि अगर सरकार का गठन होता है तो छह माह के भीतर समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

घोषणापत्र में कहा गया कि असंवैधानिक धर्म-आधारित आरक्षण को समाप्त किया जाएगा और ओबीसी, एससी और एसटी के लिए आरक्षण बढ़ाया जाएगा। घोषणापत्र के मुताबिक, सत्ता में आने पर भाजपा बीआरएस सरकार द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर जज की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन करेगी।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में अब तक 603 करोड़ की नकदी, सोना व शराब जब्त; हेल्पलाइन नंबर पर आईं 1987 कॉल

फ्री मिलेंगे चार सिलेंडर

भाजपा ने वादा किया कि पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स कम किया जाएगा। साथ ही उज्ज्वला लाभार्थियों को सालाना चार एलपीजी सिलेंदर फ्री दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना चुनाव आते ही पीछे छूट गए सामाजिक न्याय के नारे, भागीदारी देने में कोताही पर सब कठघरे में

घोषणापत्र के मुताबिक, मौजूदा धरणी को 'मी भूमि' में तब्दील किया जाएगा। दरअसल, धरणी बीआरएस सरकार द्वारा लाया गया एक एकीकृत भूमि प्रशासन पोर्टल है।

बता दें कि धान पर 3,100 रुपये एमएसपी की पेशकश के अलावा घोषणापत्र में छोटे और सीमांत किसानों को बीज और उर्वरक खरीदने के लिए 2,500 रुपये प्रदान करने का वादा किया गया है। इसके साथ ही कॉलेज की छात्राओं को फ्री लैपटाप दिए जाएंगे और जन्म के समय लड़कियों को दो लाख रुपये की सावधि जमा दी जाएगी, जिसे 21 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद भुनाया जा सकेगा।

'...राम मंदिर की मुफ्त यात्रा कराएगी भाजपा'

अमित शाह ने एलान किया कि भाजपा विधानसभा चुनावों में यदि सत्ता में आती है तो वह तेलंगाना के सभी निवासियों के लिए अयोध्या में राम मंदिर की मुफ्त यात्रा सुनिश्चित करेगी।

गडवाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में राम मंदिर के निर्माण में बाधा डाली और देरी की। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर का भूमि पूजन किया था और प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।