विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Elections 2023: 'कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ', ओवैसी ने पुलिस को धमकाया; बोले- छेड़ो मत...

By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 22 Nov 2023 08:51 AM (IST)

Telangana Elections 2023 AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक ...और पढ़ें

Telangana Elections 2023: 'कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ', अकबरुद्दीन ओवैसी ने इंस्पेक्टर को धमकाया (फोटो एएनआई)
Telangana Elections 2023: 'कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ', अकबरुद्दीन ओवैसी ने इंस्पेक्टर को धमकाया (फोटो एएनआई)

एएनआई, हैदराबाद। AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर अकबरुद्दीन ओवैसी अपने बयान की वजह से चर्चाओं में हैं। AIMIM नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पुलिसकर्मी को धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अकबरुद्दीन ओवैसी ने पुलिसकर्मी को धमकाया

दरअसल, AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा उन्हें चुनाव आयोग द्वारा नियमों का हवाला देते हुए प्रचार खत्म करने के लिए कहा गया। हालांकि, ये बात उन्हें अच्छी नहीं लगी और मंच से ही पुलिसकर्मी को धमकाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं AIMIM नेता ने उसे मंच से नीचे उतार दिया।

पुलिसकर्मी को धमकी देते हुए मंच से नीचे उतारा

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पुलिसकर्मी को मंच से नीचे उतारते हुए कहा कि इंस्पेक्टर साहब मेरे पास घड़ी है। उन्होंने मंच से धमकी देते हुए कहा कि गोली-चाकू की बात सुनकर सोचे कि कमजोर हो गए हैं। अभी भी बहुत हिम्मत है, छेड़ो मत। बड़े आकर ठहरे... अभी पांच मिनट है और मैं बोलूंगा। कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, मुझे रोकने के लिए इशारा कर दिया तो दौड़ना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections: 'तीन दिसंबर, जादूगर ही छूमंतर...' राजस्थान में पीएम मोदी का अशोक गहलोत पर हमला

उन्होंने कहा कि मैं आपसे यही कह रहा हूं कि ये ऐसे ही आते हैं, हमारे इत्तेहाद को कमजोर करने के लिए होशियार रहो। ये जानते हैं कि अकबरुद्दीन ओवैसी से मुकाबला करने वाला कोई नहीं है। तो ये लोग कैंडिडेट बनकर आ गए हैं। आ जाओ देख लेते हैं, तुम हो या हम हैं।

यह भी पढ़ें- Telangana Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, 60 हजार बैलेट बॉक्स का होगा इस्तेमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।