विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Elections: 'राजनीति के राहु-केतु हैं कांग्रेस और गांधी परिवार', शाह बोले- देश पर आए ग्रहणों का कारण बनी पार्टी

By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 22 Nov 2023 01:16 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के पाली में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान केंद्र सरकार ...और पढ़ें

Rajasthan Elections: 'राजनीति के राहु-केतु हैं कांग्रेस और गांधी परिवार'- अमित शाह- (फोटो BJP)
Rajasthan Elections: 'राजनीति के राहु-केतु हैं कांग्रेस और गांधी परिवार'- अमित शाह- (फोटो BJP)

डिजिटल डेस्क, पाली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के पाली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार भारत की राजनीति के राहु और केतु हैं।

पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति को हमेशा सम्मान दिया- शाह

अमित शाह ने कहा, 'पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति को हमेशा सम्मान देने का काम किया है। सिर्फ राम मंदिर का निर्माण ही नहीं, औरंगेजब द्वारा तोड़ा गया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण, सोमनाथ का मंदिर सोने का बन रहा है और बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम का भी पुनरुद्धार करने का काम किया है।

कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार को बताया राहु-केतु

अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार को राहु-केतु बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार भारत की राजनीति के राहु और केतु हैं। भारत के भविष्य पर जितने भी ग्रहण आए हैं, ये गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के कारण ही आए।

यह भी पढ़ें- AJL और यंग इंडियन की संपत्तियों पर ED की कार्रवाई, BJP ने सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी से पूछे सवाल

गहलोत सरकार ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड- शाह

अमित शाह ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां के 40 लाख युवाओं के साथ छल किया है। राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा के जितने पेपर 5 साल में लीक हुए, उतने देश में कहीं नहीं हुए हैं।

इस बार देश को मनानी हैं तीन दिवाली- अमित शाह

शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार तीन दीपावली आई हैं। एक दिवाली तो आपने मना ली है और दूसरी दिवाली राजस्थान में सरकार बनाकर मनानी है। जबकि तीसरी दिवाली अगले साल 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने पर मनानी हैं। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान की जनता ने गहलोत सरकार के पेपर लीक कर दिए हैं। 3 दिसंबर को कांग्रेस जा रही है और भाजपा आ रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: 'कांग्रेस किसी की नहीं, सिर्फ एक परिवार की गुलाम...', सागवाड़ा में जमकर बरसे पीएम मोदी