यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Election: राजस्थान के चुनावी मैदान में कुल 1875 उम्मीदवार, 490 ने वापस लिया नामांकन
राजस्थान के चुनावी मैदान में अब 1875 उम्मीदवार ही बाकी बचे हैं। कुल उम्मीदवारों में से 183 महिलाएं और 1692 ...और पढ़ें

पीटीआई, जयपुर। राजस्थान के चुनावी मैदान में अब 1875 उम्मीदवार ही बाकी बचे हैं। कुल उम्मीदवारों में से 183 महिलाएं और 1692 पुरुष शामिल हैं। प्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले विधासभा चुनावों के लिए 2605 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। लेकिन कल (गुरुवार) 490 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। जिसके बाद अब 1875 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
183 महिलाएं और 1692 पुरुष उम्मीदवार
राजस्थान के चुनावी मैदान में उतरे कुल उम्मीदवारों में से 183 महिलाएं और 1692 पुरुष हैं। गुरुवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। नामांकन वापस लेने वाले भाजपा के बागियों में पूर्व मंत्री राजपाल सिंह प्रमुख चेहरा थे। उन्होंने जयपुर के झोटवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन वापस ले लिया था, जहां जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सीएम गहलोत के विश्वस्त दाधीच हुए भाजपा में शामिल
2605 उम्मीदवारों ने दाखिल किया था नामांकन
भाजपा और कांग्रेस के कुछ अन्य बागियों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। कुल 2605 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 240 के नामांकन जांच में खारिज कर दिए गए और 490 ने वापस ले लिए। झोटवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 18 उम्मीदवार हैं, जबकि दौसा की लालसोट सीट पर केवल तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।