विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election 2023: महिला अपराध पर तेज हुई सियासत, PM Modi की बात का कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने दिया जवाब

By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
Published: Tue, 21 Nov 2023 07:25 AM (IST)

सोमवार को एक चुनावी रैली में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं ...और पढ़ें

PM Modi की बात का कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने दिया जवाब (file photo)
PM Modi की बात का कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने दिया जवाब (file photo)

HighLights

  1. हम कभी भी दुष्कर्म करने वालों के साथ खड़े नहीं होतेः गौरव वल्लभ
  2. बृजभूषण सिंह को बचाने में प्रधानमंत्री ने पूरी ताकत लगा दीः गौरव वल्लभ

एएनआई, उदयपुर। कांग्रेस नेता और उदयपुर से पार्टी प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने राजस्थान में बढ़ते महिला अपराधों की सुर्खियों के बीच सफाई देते हुए कहा है कि, यहां हर एफआईआर दर्ज होती है इसलिए ये आंकड़े सामने आ रहे हैं।

गौरव ने कहा- 

राजस्थान में सीएम ने सारे एसपी से कह रखा है कि कोई भी एफआईआर लिखाने आए तो उसकी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इसीलिए हमारे पास ये नंबर हैं लेकिन अन्य राज्यों में, अगर बड़े अपराध होते भी हैं तो शायद ही कोई एफआईआर दर्ज की जाती है। हम कभी भी दुष्कर्म करने वालों के साथ खड़े नहीं होते हैं लेकिन BJP हमेशा ऐसे लोगों के साथ खड़ी रही है। महिलाओं और बेटियों के साथ नहीं।

क्या हम बृजभूषण सिंह को भूल सकते हैं? पदक विजेता बेटियों ने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने उनका दुष्कर्म किया लेकिन प्रधानमंत्री उन बेटियों के साथ खड़े नहीं हुए, वह बृजभूषण सिंह को बचाने में लगे थे। प्रधानमंत्री जी आप उन पदक विजेता बेटियों के साथ क्यों नहीं खड़े हुए? आपने उसको बचाने में पूरी ताकत लगा दी।

पीएम मोदी ने साधा था निशाना

सोमवार को एक चुनावी रैली में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि, कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर वन बना दिया। मुख्यमंत्री कहते हैं कि महिलाओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतें फर्जी हैं। क्या कभी हमारे देश की माताएं-बहनें ऐसा कर सकती हैं? 

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: तो क्या गाजा में बंधकों की जल्द होगी रिहाई? Joe Biden के एक बयान ने जगाई कई परिवारों की उम्मीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।