विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जेल में बंद सिसोदिया और संजय को भी मिली जगह

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Fri, 10 Nov 2023 09:00 PM (IST)

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट ...और पढ़ें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए AAP की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सिसोदिया और संजय सिंह भी शामिल
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए AAP की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सिसोदिया और संजय सिंह भी शामिल

HighLights

  1. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
  2. जेल में बंद सिसोदिया और संजय भी 'आप' के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल
  3. 40 स्टार प्रचारकों में सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान प्रमुख

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, पार्टी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर रही है। प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपनी सूची पहले ही जारी कर चुकी हैं। वहीं, अब आम आदमी पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

'आप' की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से लोग हैरान

'आप' की स्टार प्रचारकों की सूची चौंकाने वाली है। पार्टी की ओर से जारी सूची में दो ऐसे नाम हैं, जो जेल में बंद हैं, मगर पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची में उनके नाम शामिल किए गए हैं। इस वजह से 'आप' की स्टार प्रचारकों की सूची देख लोग हैरान भी है। इसके कई मायने भी निकाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: राजस्थान के चुनावी मैदान में कुल 1875 उम्मीदवार, 490 ने वापस लिया नामांकन

केजरीवाल और मान होंगे स्टार प्रचारक

राजस्थान विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान प्रमुख हैं। केजरीवाल और मान 16 नवंबर को एक साथ तीन से चार सभाओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में संबोधित करेंगे।

सिसोदिया और सिंह को जमानत मिलने की उम्मीद

'आप' के स्टार प्रचारकों की सूची में कथित शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नाम भी हैं। 'आप' के नेताओं को उम्मीद है कि सिसोदिया और सिंह को शीघ्र जमानत मिल जाएगी, जिसके बाद वह पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार कर सकेंगे। प्रदेश प्रभारी विजय मिश्रा के अतिरिक्त राजस्थान के आधा दर्जन नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: चुनाव में गाय की एंट्री, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोए BJP प्रत्याशी; गोवंश को जहर देकर मारने का आरोप

'आप' ने 86 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

पंजाब सरकार के मंत्री और पार्टी पदाधिकारी हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिलों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव अभियान में पिछले तीन दिन से जुटे हैं। दिल्ली के मंत्री एवं विधायक भी चुनाव अभियान में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि 'आप' ने प्रदेश की 200 में से 86 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।