विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान में 81 सीटों पर एक भी महिला प्रत्याशी नहीं, पढ़ें बीजेपी और कांग्रेस ने कितनी महिलाओं को दिया टिकट

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Mon, 13 Nov 2023 05:56 PM (IST)

राजस्थान में कुछ ही दिनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस और बीजेपी के अलावा तमाम दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों ...और पढ़ें

राजस्थान विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवार इस बार कम हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
राजस्थान विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवार इस बार कम हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव की बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है। इस बार 200 सीटों पर कुल 1875 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें 1692 पुरूष और 183 महिला प्रत्याशी हैं। महिला सशक्तिकरण के दावों और नारों के विपरित दोनों बड़ी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने महिलाओं को अपेक्षा से कम टिकट दिए हैं।

केंद्र सरकार ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों को आरक्षित करने का प्रावधान किया है। कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने संसद में इस अधिनियम के पारित होते समय समर्थन किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में इस अधिनियम के अनुरूप टिकट नहीं दिए गए हैं।

कांग्रेस ने 28 महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

भाजपा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 20 और कांग्रेस ने 28 महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने नेताओं की तीन रिश्तेदार महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा में यह संख्या दो है। प्रदेश में 81 विधानसभा सीटें ऐसी है, जहां एक भी महिला प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रही है।

ये भी पढ़ें:

'अंग्रेजी में कहते तो कुछ नहीं बुझाता'; CM की 'गंदी बात' के समर्थन में उतरे 'पिस्टल वाले' JDU विधायक, मांझी पर भी किया कटाक्ष

पिछले चुनाव में जीती थीं 24 महिलाएं

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 189 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था, जिनमें से 24 ने जीत दर्ज की थी। चुनाव लड़ने वाली महिलाओं की संख्या में कमी आई है। इस बार पिछले विधानसभा चुनाव से कम 183 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई पार्टियों ने एक से तीन प्रत्याशी उतारे

राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के अलावा 78 छोटी पार्टियां भी चुनाव मैदान में उतरी हैं, इनमें बसपा ने 185, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 78, आम आदमी पार्टी ने 86,आजाद समाज पार्टी ने 46, भारत आदिवासी पार्टी ने 27, राइट टू रिकॉल पार्टी ने 27, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी ने 21, जन नायक जनता पार्टी ने 20, बहुजन मुक्ति मोर्चा ने 18, भारतीय ट्राइबल पार्टी ने 18, माकपा ने 17 और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 10 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। शेष 66 पार्टियों ने एक से लेकर तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

ये भी पढ़ें:

'कौन सा... आलू वाला सोना?' पीएम मोदी ने बड़वानी में राहुल गांधी पर कसा तंज; Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।