विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Elecion 2023: 'कौन सा... आलू वाला सोना?' पीएम मोदी ने बड़वानी में राहुल गांधी पर कसा तंज; Video

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Mon, 13 Nov 2023 05:17 PM (IST)Updated: Mon, 13 Nov 2023 05:19 PM (IST)

MP Assembly Election 2023 पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने बड़वानी में जनसभा को संबोधित किया है
पीएम मोदी ने बड़वानी में जनसभा को संबोधित किया है

डिजिटल डेस्क, बड़वानी। देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को बड़वानी जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, वह मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। भाजपा का संकल्प पत्र मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है।

पीएम बोले- ये मोदी की गारंटी

मोदी ने कहा, 'ये भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। आप लिखकर रख लीजिए, आपसे किए हुए सारे वादे पूरे होंगे और ये मोदी की गारंटी है।' पीएम ने आगे कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र युवाओं, महिलाओं को और सशक्त बनाने वाला है। भाजपा का संकल्प पत्र आदिवासी, पिछड़ों, गरीबों और दलितों को नया संबल देने वाला है। भाजपा का संकल्प पत्र मेरे परिवार के आप सभी लोगों को मजबूत जिंदगी देने वाला है। आपका एक- एक वोट मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है।

विपक्ष पर वार

पीएम ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जुबानी हमला भी किया। मोदी ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस है। ये भाजपा सरकार का गौरव है कि इस पुण्य दिन को हमें जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने का अवसर मिला है। चुनाव के आखिरी दिन हैं, लेकिन दो दिन के बाद मैं झारखंड, भगवान बिरसा मुंडा के गांव में अपना मत्थ टेकने जा रहा हूं। ये हमारी प्राथमिकताएं हैं।

जिस आदिवासी समाज को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया, जिस आदिवासी समाज की कांग्रेस ने कभी परवाह नहीं की। उस आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाने का काम भाजपा ने किया है। मध्य प्रदेश के ये चुनाव सिर्फ भाजपा ​और कांग्रेस के बीच के नहीं हैं। ये चुनाव मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को तय करने वाले चुनाव हैं।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता हैं, जो एमपी को अंधेरे कुएं में धकेलने के जिम्मेदार हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा है जो एमपी को अंधकार से निकाल कर लाई है। कांग्रेस अपनी खाली तिजोरियां भरने के लिए यहां कब्जा करना चाहती है, ऐसे लोगों को पकड़ना चाहिए। ये मोदी को गालियां देते हैं और जनता मोदी को प्यार करती है। एक तरफ कांग्रेस का चरित्र और दूसरी तरफ भाजपा की राष्ट्रवादी सोच है।

ये भी पढ़ें:

'I.N.D.I.A. और कांग्रेस मध्य प्रदेश का नहीं कर सकते कल्याण...', एमपी में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा

कांग्रेस आई, तबाही लाई: पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि भाजपा भारत को विकसित बनाने के संकल्प के साथ निकली है। मध्य प्रदेश के गांव-गांव से स्वर निकल रहा है कि फिर एक बार भाजपा सरकार। आज कल मध्य प्रदेश में एक और नारा गूंज रहा है, यह नारा लोगों के दिल से निकला है और यह नारा है कांग्रेस आई तबाही लाई।

मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज भी कसा। मोदी ने कहा कि कुर्सी पाने के लिए कांग्रेस मध्य प्रदेश के लोगों से सोने का महल बनाने का भी वादा कर सकती है। अब वे सोना कौन सा लाएंगे? आलू वाला? कोई भरोसा नहीं वे कहेंगे कि सोने का महल देंगे और बाद में कहेंगे आलू से सोना निकालूंगा तब बनाऊंगा।

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh Election 2023: "छत्तीसगढ़ को बीजेपी ने बनाया", महासमुंद में PM मोदी ने 'कक्का' की विदाई पर क्या कहा?