Move to Jagran APP

सुखबीर सिंह बादल: विकास के दम पर मैदान में, इस कारण मिल रही चुनौती

शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़े और दोनों बार जीते। वह दोनों बार उपमुख्यमंत्री भी बने।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 02 Feb 2017 04:59 PM (IST)Updated: Thu, 02 Feb 2017 05:14 PM (IST)
सुखबीर सिंह बादल: विकास के दम पर मैदान में, इस कारण मिल रही चुनौती
सुखबीर सिंह बादल: विकास के दम पर मैदान में, इस कारण मिल रही चुनौती

नई दिल्ली। जलालाबाद पंजाब विधानसभा चुनाव की हॉट सीट्स में से एक है। इसलिए हर किसी की निगाह इसके नतीजों पर है। यहां तिकोना समीकरण होने के कारण मुकाबला कड़ा है। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के मुकाबले में कांग्रेस के रवनीत बिट्टू व आप के भगवंत मान हैं। इस सीट पर अभी मुकाबला शिअद और कांग्रेस के बीच ही रहा है, लेकिन पहली बार यहां राजनीतिक त्रिकोण बना है। तीनों पार्टियों से हैवीवेट कैंडिडेट्स होने की वजह से यहां की सियासी लड़ाई पर दिल्ली की भी विशेष नजर है। सुखबीर के लिए जहां यह साख की लड़ाई बन गई है। वहीं भगवंत मान व बिट्टू का सियासी करियर भी इसी सीट के नतीजों पर निर्भर करता है। सुखबीर लगातार यहां ताकत लगाए हुए हैं। भगवंत मान तो आए दिन रैलियां करते ही रहते हैं। अब रवनीत बिट्टू भी मैदान में आ गए हैं। यहां राय सिख बिरादरी व कंबोज बिरादरी के लोग ज्यादा संख्या में हैं।

loksabha election banner

इसे भी पढ़ें- असेंबली इलेक्शन: डेरा सच्चा सौदा का अकालियों को समर्थन

पिता प्रकाश सिंह बादल के बाद शिरोमणि अकाली दल में दूसरा सबसे बड़ा नाम। 2009 से पार्टी अध्यक्ष। उप मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं। पार्टी को नया कलेवर-फ्लेवर देकर पारंपरिक शैली से हटकर आक्रामक बनाया। उच्च शिक्षित होने के करण आधुनिक तकनीक के मुरीद।

ताकत

जलालाबाद से दो बार चुनाव लड़े। दोनों बार जीते और दोनों बार उपमुख्यमंत्री बने। शिअद के प्रधान व कद्दावर नेता। जलालाबाद क्षेत्र में विकास के दम पर तीसरी बार अपनी जीत पक्की मान रहे हैं।

चुनौती

सांसद शेर सिंह घुबाया के साथ चल रही तल्खी सुखबीर के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। राय सिख बिरादरी के वोट बैंक को साधना काफी मुश्किल होगा। हलके में 65 हजार राय सिख बिरादरी की वोट हैं।

पंजाब चुनाव: अमृतसर में आक्रामक हुए केजरी, बादल-कैप्टन पर बरसे

संपत्ति

बादल फैमिली की संपत्ति बीते 5 सालों में करीब 13 करोड़ रुपये बढ़ी है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री बहू हरसिमरत कौर बादल की कुल संपत्ति मिलाकर 76.87 करोड़ है। परिवार में कमाने वाले तीनों सदस्यों में सबसे च्यादा संपत्ति सुखबीर सिंह बादल की है। कर्जों को हटाने के बाद नामांकन पत्र में बताई गई जानकारी के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 32.69 करोड़ रुपये की है। उनकी पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की कुल संपत्ति 29.68 करोड़ रुपये है। जबकि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की संपत्ति 14.5 करोड़ की है। बादल परिवार के इन तीनों सदस्यों की संपत्ति में हरसिमरत कौर बादल की संपत्ति में बीते 5 सालों 3 बादल परिवारमें 13.1 करोड़ का इजाफा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.