Move to Jagran APP

कांग्रेस में तगड़े विस्‍फोट करेंगे वहां गए हमारे मानव बम : सुखबीर

उपमुख्‍यमंत्री सुखबीर बादल ने अकाली दल व भाजपा से कांग्रेस में गए नेताओं को मानव बम करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि हमारे यहां से गए मानव बम कांग्रेस में खलबली मचाएंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 21 Dec 2016 03:04 PM (IST)Updated: Wed, 21 Dec 2016 09:23 PM (IST)
कांग्रेस में तगड़े विस्‍फोट करेंगे वहां गए हमारे मानव बम : सुखबीर

जेएनएन, लुधियाना। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस में गए हमारे मानव बम तगड़े विस्फ़ोट करेंगे और खलबली मचा देंगे। जो जा रहे हैं हमे उनका कोई गम नहीं क्योंकि जो अपनी मां यानि अपनी पार्टी का नहीं वह जनता का सेवक भी नहीं हो सकता। चुनाव के समय दलबदल करने वालों को जनता कड़ा सबक सिखाएगी।

loksabha election banner

वह बुधवार काे दोपहर बाद यहां उद्यमियों के साथ बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय दलबदल करने वाले न तो प्रदेश का भला कर सकते हैं और उस पार्टी का जिस में वे गए हैं। जनता काे सब पता है और वह इनका सही फैसला कर देगी। समझा जाता है कि मानव बम के तौर पर नवजोत सिंह सिद्धू और परगट सिंह की ओर है। वह इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू को मानव बम सरीखा कह चुके हैं। इस पर सिद्धू की पत्नी डाॅ. नवजोत कौर सिद्धू कड़ी प्रतिक्रिया जता चुकी हैं।

पढ़ें : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : भाजपा का क्लीन स्वीप, बुरी तरह पिटी कांग्रेस

उद्यमियों के साथ बैठक का आयोजन आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र से शिअद के प्रत्याशी गुरमीत सिंह कूलार के निवास पर किया गया। उन्होंने उद्यमियों को अकाली दल की नीतियों और कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बादल सरकार उद्योगों के विकास के लिए संकल्पित है।

पढ़ें : जिसने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव जीता उसने ही किया पंजाब फतह

उन्होंने दावा किया की अभी पंजाब के विकास के जो कार्य बच गए या अधूरे हैं वे फिर से शिअद-भाजपा की गठगंधन सरकार बनने पर दो साल में पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि दो साल में पंजाब के सभी विकास कार्य हो जाएंगे ओर पंजाब देश का सिरमौर राज्य होगा।

उन्होेंने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में भाजपा-शिअद गठगबंधन को भारी बहुमत ने पंजाब के विधानसभा चुनाव के बारे में संकेत दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर निशाने साधे। उन्होेंने कहा कि चंडीगढ़ चुनाव के नतीजे से कैप्टन विधानसभा चुनाव के बारे में अनुमान लगा लें कि उनका आैर कांग्रेस का क्या हाल होने वाला है।

पढ़ें : चंडीगढ़ के नतीजे से पंजाब विस चुनाव में नोटबंदी बनेगी प्रमुख मुद्दा

उन्होंने कहा, आत्मनगर क्षेत्र में हम गुंडागर्दी करने वालों से जनता को राहत दिलाएंगे। हम इस औद्योगिक क्षेत्र के ईमानदार उद्योगपति गुरमीत कुलार को चुनाव मैदान में लाए हैं। इस दौरान उन्होंने रामगढ़िया स्किल डेवलपमेंट सेंटर को पांच एकड़ जमीन देने का एलान भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.