विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंत्री पद संभालने के बाद बोले सिद्धू- नहीं छोड़ूंगा कपिल का शो

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 17 Mar 2017 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2017 08:53 PM (IST)

कैप्टन सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि वह विभाग में पारदर्शिता लाएंगे।

मंत्री पद संभालने के बाद बोले सिद्धू- नहीं छोड़ूंगा कपिल का शो
मंत्री पद संभालने के बाद बोले सिद्धू- नहीं छोड़ूंगा कपिल का शो

जेएनएन, चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में नवनियुक्त स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के साथ शुक्रवार दोपहर पंजाब सचिवालय स्थित फ्लोर नंबर 3 पर पहुंचे। उन्होंने यहां मंत्री पद का कार्यभार संभाला और इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से शहरी विकास के प्रोजेक्टों पर चर्चा की। सिद्धू ने कहा कि वह विभाग में पारदर्शिता लाएंगे। साथ ही सिद्धू ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कपिल का शो नहीं छोड़ेंगे।

बता दें, क्रिकेटर से भाजपाई और भाजपाई से कांग्रेसी बने नवजोत सिंह सिद्धू का आखिर राजयोग कांग्रेस में आकर बना। गुरु नगरी से बतौर सांसद हैटिक बनाने के बावजूद सत्ता से दूर रहे सिद्धू को कांग्रेस रास आई। कांग्रेस की टिकट पर पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े और 42,908 से जीते सिद्धू को कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाते हुए स्थानीय निकाय मंत्रालय सहित कुछ और विभाग सौंपे गए हैं।

सिद्धू के लिए बतौर निकाय मंत्री समय देना सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। सरकार में नंबर दो का पब्लिक डीलिंग वाला विभाग होने के नाते इसका अपना ही लंबा-चौड़ा अमला है और इस विभाग से लोगों को बहुत उम्मीदें है। अकाली-भाजपा सरकार में निकाय मंत्रलय अमृतसर के ही पास था और अनिल जोशी मंत्री थे। सिद्धू के मंत्री बनने के बाद एक बार फिर से अमृतसर का इस पर कब्जा बरकरार है।

यह भी पढ़ें: मंत्री सिद्धू के कई हैैं रंग, क्रिकेट व टीवी से होकर राजनीति में छाए