Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा चुनाव: हरियाणा के कांग्रेस नेता पंजाब में नहीं करेंगे प्रचार

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Fri, 20 Jan 2017 09:26 AM (IST)

    पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें हरियाणा के किसी कांग्रेस नेता का नाम शामिल नहीं है। सिद्धू का इसमें 34वां नंबर है।

    विधानसभा चुनाव: हरियाणा के कांग्रेस नेता पंजाब में नहीं करेंगे प्रचार

    चंडीगढ़, [कैलाश नाथ]। सतलुज यमुना लिंक (एसवाइएल) नहर विवाद पंजाब व हरियाणा के बीच ही नहीं बल्कि कांग्रेस में भी विवाद का जड़ बनने लगा है। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हरियाणा के किसी भी नेता का नाम नहीं है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान व दिल्ली के पूर्व प्रदेश प्रधान पंजाब में प्रचार के लिए आएंगे। स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ-साथ हाल ही में पार्टी ज्वाइन करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू , पूर्व क्रिकेटर व सांसद मो. अजहरुद्दीन के साथ फिल्म कलाकार सोनू सूद भी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सिद्धू 34वें नंबर पर, अगले सप्ताह आएंगे राहुल गांधी

    पंजाब विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकां की सूची में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम 34वें नंबर पर कांग्रेस के तकरीबन सभी प्रमुख प्रदेश नेताओं में सबसे नीचे है। पंजाब में बिहार के लोगों की संख्या को देखते हुए बिहार के प्रदेश प्रधान अशोक चौधरी को स्टार प्रचारक बनाया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार कांग्रेस का प्रचार के लिए नहीं आएंगे, जबकि बिहार में जदयू, राजद और कांग्रेस की संयुक्त सरकार है।

    पंजाब विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के दो बार पंजाब में आने की संभावना है लेकिन सोनिया गांधी के प्रचार के लिए आने की संभावना न के बराबर है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह प्रचार या रैली के लिए नहीं आएंगी। यही कारण है कि राहुल कम के कम दो बार पंजाब दौरे पर आएंगे। वह अगले सप्ताह पंजाब आएंगे।

    यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: लंबी आएं कैप्टन, सिपाही बना कर भेज देंगे : सुखबीर

    एसवाइएल विवाद के कारण हरियाणा के नेताओं को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। पंजाब विधानसभा चुनाव में हरियाणा के नेता पंजाब में आएंगे और एसवाइएल मुद्दा उठेगा तो उनके समक्ष धर्मसंकट उत्पन्न हो जाएगा। हालांकि प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी इससे इनकार करती हैं कि एसवाइएल के कारण हरियाणा के नेता नहीं आ रहे हैं। राज बब्बर को स्टार प्रचारों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के प्रधान के साथ पंजाबी होने की वजह से भी शामिल किया गया है। राज बब्बर आगरा में पंजाबी परिवार में पैदा हुए थे। उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

    यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: सिद्धू बोले, पंजाब के लिए लड़ रहा हूं लड़ाई व कैप्टन हमारे लीडर

    ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक

    सोनिया गांधी : पार्टी प्रधान
    डा. मनमोहन सिंह : पूर्व प्रधानमंत्री
    राहुल गांधी : उप प्रधान
    अंबिका सोनी : राज्य सभा सदस्य
    दिग्विजय सिंह : महासचिव
    मुकुल वासनिक : महासचिव

    आशा कुमारी : पंजाब प्रभारी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह : प्रदेश प्रधान
    चरणजीत सिंह चन्नी : विधायक दल के नेता
    वीरभद्र सिंह : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
    सुशील कुमार शिंदे : पूर्व केंद्रीय मंत्री
    मीरा कुमार : लोकसभा की पूर्व स्पीकर
    आनंद शर्मा : सांसद

    आस्कर फर्नांडिस : सांसद
    डा. शकील अहमद : वरिष्ठ प्रवक्ता
    अशोक गहलोत : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री
    पवन बंसल : पूर्व केंद्रीय मंत्री
    सचिन पायलट : प्रधान राजस्थान कांग्रेस
    राज बब्बर : प्रधान उत्तर प्रदेश कांग्रेस
    अशोक चौधरी : प्रधान बिहार कांग्रेस

    प्रताप सिंह बाजवा : राज्य सभा सदस्य
    ज्योतिरादित्य सिंधिया : सांसद
    रंजीता रंजन : सांसद
    राजिंदर कौर भट्ठल : पूर्व मुख्यमंत्री
    के राजू : चेयरमैन एससी डिपार्टमेंट एआईसीसी
    हरीश चौधरी : सह प्रभारी पंजाब

    ठाकुर कौल सिंह : हिमाचल प्रदेश के मंत्री
    रवनीत बिट्टू : सांसद
    चौधरी संतोख सिंह : सांसद
    शमशेर सिंह दूलो : सांसद
    मो. अजहरुद्दीन : पूर्व सांसद
    सुनील कुमार जाखड़ : विधायक
    परनीत कौर : पूर्व सांसद

    नवजोत कौर सिद्धू : पूर्व सांसद
    अरविंद सिंह गोल्डी : दिल्ली के पूर्व प्रदेश प्रधान
    लाल सिंह : विधायक
    मनप्रीत बादल : वाइस प्रेसीडेंट पंजाब कांग्रेस

    अमरिंदर सिंह राजा बडिंग : राष्ट्रीय अध्यक्ष युवक कांग्रेस
    शोभा ओझा : प्रधान महिला कांग्रेस
    सोनी सूद : फिल्म कलाकार

    पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें