विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असेंबली इलेक्‍शन: गुुरु जेटली का पूर्व शागिर्द पर निशाना, कहा- भ्रष्‍टाचारियों के संग हैं सिद्धू

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 21 Jan 2017 06:04 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 07:45 PM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय वित्‍तमंत्री अरुण जेटली ने नवजोत सिद्धू पर निशाने साधे। सह पहला मौका ...और पढ़ें

असेंबली इलेक्‍शन: गुुरु जेटली का पूर्व शागिर्द पर निशाना, कहा- भ्रष्‍टाचारियों के संग हैं सिद्धू
असेंबली इलेक्‍शन: गुुरु जेटली का पूर्व शागिर्द पर निशाना, कहा- भ्रष्‍टाचारियों के संग हैं सिद्धू

जेएनएन, अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को अपने पूर्व शागिर्द नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा, हमने अब एेसा प्रत्याशी दिया है जिसे सेटेलाइट से नहीं ढ़ूंढ़ना पड़ेगा। सिद्धू भ्रष्टाचारियों के संग हैं और उनके मंच से भ्रष्टाचार मुक्ति की बात रहे हैं। यह पहला मौका है कि जेटली ने अपने पूर्व चेले पर सीधे हमला किया है।

कहा, एेसा प्रत्याशी दिया जिसे सेटेलाइट से नहीं पड़ेगा ढ़ूंढना

जेटली ने शहर के कई विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया। इनमें उनके पूर्व शार्गिद नवजोत सिंह सिद्धू का क्षेत्र अमृतसर पूर्वी भी शामिल है। उन्होंने अमृतसर सेंट्रल और अमृतसर वेस्ट में भी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल भी मौजूद थे।

हमारा पुराना साथी भ्रष्टाचारियों के मंच से कर रहा है भ्रष्टाचार मुक्ति की बात

जेटली ने अमृतसर पूर्वी क्षेत्र में आयोजित रैली में सिद्धू पर सीधे निशाना साधा। उन्होंने लोगों से कहा, भाजपा ने आपको वह उम्मीदवार दिया है जो 365 दिन आपके बीच रहेगा और उसे सेटेलाइट से ढूंढ़ना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, हमारा ही पुराना साथी उन नेताओं के साथ मंच से भ्रष्टाचार मुक्ति की बात कर रहा है जिन का इतिहास भ्रष्टाचार से भरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: बागियों से सभी दल परेशान, तेज हुई मान-मनौव्वल

उन्होंने कहा कि अमृतसर के साथ यह विडंबना रही की उसे साढ़े 12 साल तक गैर हाजिर रहने वाले सांसद मिले। बता दें कि जब नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से सांसद थे तो उनके क्षेत्र में नहीं आने पर पोस्टर लग गए थे। इसमें उनके लापता और गुमशुदा होने की बात कहते हुए उनके विराेधी निशाना साध रहे थे।

अमृतसर में एक रैली में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली आैर पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल।

अरुण जेटली ने कहा कि सिद्धू बताएं कि अमृतसर के लोगों ने उनको तीन बार चुनाव में जिताकर लाेकसभा भेजा आैर उन्होंने यहां के लिए क्या किया। भाजपा ने उनको पूरा मान-सम्मान दिया, लेकिन ऊंची महात्वाकांक्षा के कारण उन्होेंने पार्टी काे धोखा दिया।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: हरियाणा के कांग्रेस नेता पंजाब में नहीं करेंगे प्रचार

उन्होंने कहा कि पंजाब में बंटे हुए विपक्ष का फायदा अकाली दल -भाजपा गठबंधन को मिलेगा। पंजाब में अकाली दल और भाजपा की गठबंधन सरकार ने शानदार काम किया है। बादल सरकार के शासन में पंजाब में विकास के युग का सूत्रपात हुआ है। ऐसे में हमें पूरा भरोसा है कि गठबंधन पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर हैट्रिक बनाएगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब इलेक्शन: जेटली ने कैप्टन पर उनकी पाक मित्र के बहाने साधा निशाना

इससे पहले अरुण जेटली ने अमृतसर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मोहन सिंह छीना के खिलाफ बागी उम्मीदवार के रूप में उतरे प्रमोद देवगन को मना लिया और अपना नामांकन पत्र वापस लेने के लिए राजी कर लिया।

पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।