विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब चुनाव: अमरिंदर बनेंगे सिद्धू के 'विकेटकीपर' और आशा होंगी 'अंपायर'

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 20 Jan 2017 08:37 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 08:59 AM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कैप्‍टन अमरिंदर सिंह विकेटकीपर बनेंगे और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी अंपायर हाेंगी।

पंजाब चुनाव: अमरिंदर बनेंगे सिद्धू के 'विकेटकीपर' और आशा होंगी 'अंपायर'
पंजाब चुनाव: अमरिंदर बनेंगे सिद्धू के 'विकेटकीपर' और आशा होंगी 'अंपायर'

अमृतसर, [नितिन धीमान]। कांग्रेस की पिच पर सियासत की अपनी दूसरी पारी खेलने उतरे नवजोत सिंह सिद्धू के लिए पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह 'विकेटकीपर' बनेंगे। यहां दोनों नेताओं के मुलाकात के दौरान कैप्टन ने सिद्धू की भूमिका पर गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा, मैं सिद्धू का विकेटकीपर बनूंगा और उन्हें संभाल लूंगा। सिद्धू यह बात सुनकर मुस्कुराए दिए। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के कंधे पर हाथ रखा और हल्की सी झप्पी दी। इसी बीच पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि अगर कैप्टन विकेटकीपर हैं तो मैं अंपायर बनूंगी।

कभी कांग्रेस की तीखी आलोचना करने वाले सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी के नेताओं में पंजाब विधानसभा चुनाव में उनको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वीरवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बेशक सिद्धू-कैप्टन साथ-साथ बैठे नजर आए, लेकिन दोनों नेताओं के बीच ज्यादा संवाद नहीं हुआ। अंत में कैप्टन ने साफ किया कि सिद्धू पार्टी में बिना शर्त शामिल हुए हैं। वह मेरे समेत पार्टी के सभी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान,अमरिंदर ने सिद्धू को बेटा बताया।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: सिद्धू बोले, पंजाब के लिए लड़ रहा हूं लड़ाई व कैप्टन हमारे लीडर

-----------

कैप्टन के कान में फुसफुसाते रहे सिद्धू

इससे पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के चरण स्पर्श किए। दोनों पत्रकार सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ज्यादातर समय चुप ही रहे। अपनी वाक शैली से सभी को कायल करने वाले सिद्धू ने नपे-तुले शब्दों में बात की। बाद खुद बोलने की बजाय वह कैप्टन के कान में फुसफसाते रहे और कैप्टन की भाव-भंगिमाओं को निहारते रहे। सिद्धू की बातें सुनकर कैप्टन भी सिर हिलाते रहे।

यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: लंबी आएं कैप्टन, सिपाही बना कर भेज देंगे : सुखबीर

--------
श्री हरिमंदिर साहिब नहीं गए कैप्टन

कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री हरिमंदिर साहिब नहीं गए। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों की स्क्रूटनी का काम चल रहा है। अभी थोड़ा व्यस्त हैं। अगली बार जब आऊंगा तो पहले श्री हरिमंदिर साहिब जाऊंगा। उन्होंने रोड शो न निकालने का भी यही कारण बताया। पहले कहा गया था कि सिद्धू और अमरिंदर एक साथ रोड शाे करेंगे।
-------------

अब भी भूमिका पर असमंजस

नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस में क्या भूमिका होगी, इस पर असमंजस बरकरार है। वीरवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिद्धू का विकेटकीपर व आशा के अम्पायार कहने की बात से यह संकेत मिलता है कि सिद्धू को कांग्रेस में ऐसे शामिल हुए हैं जैसे भारतीय टीम का क्रिकेटर स्टेडियम में उतरता है। मैच में प्रदर्शन के बाद ही उसकी भूमिका तय होती है।

पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।