विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mizoram Election 2023: 'मिजोरम में अगली सरकार बनाएगी कांग्रेस', आगामी चुनाव को लेकर शशि थरूर ने जताया भरोसा

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Sat, 04 Nov 2023 05:02 PM (IST)

मिजोरम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के नेताओं ने राज्य का दौरा शुरू कर दिया है। पार्टियां एक-दूसरे पर ...और पढ़ें

शशि थरूर ने मिजोरम में सरकार बनाने का जताया भरोसा
शशि थरूर ने मिजोरम में सरकार बनाने का जताया भरोसा

HighLights

  1. कांग्रेस लोगों को भारत की विविधता की याद दिलाना चाहती है, जिसे कुछ लोग खत्म करने कर रहे हैं- शशि थरूर
  2. 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव का आयोजन

एजेंसी, आइजोल। मिजोरम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के नेताओं ने राज्य का दौरा शुरू कर दिया है। पार्टियां एक-दूसरे पर तंज कसने और खामियां गिनाने में जुटी हुई हैं। इसी बीच, कांग्रेस नेता शशि थरूर भी अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए मिजोरम पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी ही मिजोरम में अगली सरकार बनाएगी।

भाजपा पर शशि थरूर ने कसा तंज

मिजोरम की राजधानी आइजोल में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "हम भारत के विचार के लिए एक चुनौती देख रहे हैं। यानी, हमारे पास एक सत्तारूढ़ पार्टी है, जो 'एक राष्ट्र, एक चुनाव', 'एक राष्ट्र, एक भाषा', 'एक राष्ट्र, एक धर्म', और 'एक राष्ट्र, एक नेता' के लिए प्रतिबद्ध है। यह भारत नहीं है। यह भारत के काम करने का तरीका नहीं है।"

'कांग्रेस भारत की विविधता याद दिलाना चाहती है'

शशि थरूर ने कहा, "कांग्रेस पार्टी हमेशा हमारे देश की विविधता के जश्न के लिए खड़ी रही है, जहां वह है यह भारत के लिए ताकत की बात है, कमजोरी की नहीं, इसलिए मैं इस बात पर जोर दूंगा कि हमारा पहला संदेश, जो मैं आज आप सभी को देना चाहता हूं, वह यह है कि कांग्रेस लोगों को भारत की विविधता की याद दिलाना चाहती है, जिसे कुछ लोग खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: Mizoram Election 2023: 'कांग्रेस को छोड़कर किसी भी पार्टी से गठबंधन करने को तैयार', बोले बीजेपी नेता वनुपा जथांग

2018 के बाद क्षेत्रीय पार्टी ने बनाई सरकार

केरल में तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद थरूर ने कहा, "मिजोरम पूर्वोत्तर का पहला राज्य होगा, जहां कांग्रेस 2014 के बाद सत्ता में लौटेगी। वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र में सरकार बनायी थी। बता दें कि कांग्रेस के 2018 के विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के हाथों सत्ता गंवाने के बाद मिजोरम पूर्वोत्तर क्षेत्र में पार्टी शासित आखिरी राज्य था।

बता दें कि मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इसके परिणाम अन्य तार राज्यों के साथ ही 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 'मिजोरम में आदिवासियों की जमीन छीनना चाहती है भाजपा', खरगे बोले- कांग्रेस प्रगति के लिए रहती है प्रतिबद्ध