विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exit Poll 2023: 'मैं एग्जिट पोल पर नहीं करती भरोसा', उमा भारती ने मध्य प्रदेश को लेकर की भविष्यवाणी

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 30 Nov 2023 11:12 PM (IST)

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने गुरुवार को कहा कि वह एग्जिट पोल ...और पढ़ें

एग्जिट पोल को लेकर उमा भारती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। (फाइल फोटो)
एग्जिट पोल को लेकर उमा भारती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। (फाइल फोटो)

पीटीआई, भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने गुरुवार को कहा कि वह एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करतीं हैं। उनका ये बयान पांच राज्यों के एग्जिट पोल जारी होने से पहले आया।

भाजपा नेता उमा भारती ने पत्रकारों से कहा,

मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाए। मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत सम्मान करती हूं।

यह भी पढ़ेंः Exit Poll 2023: एग्जिट पोल कुछ भी कहें, कांग्रेस-भाजपा दोनों को है जीत का भरोसा

उमा भारती ने की भविष्यवाणी

पत्रकारों ने जब उनसे एग्जिट पोल के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह उन पर (एग्जिट पोल) भरोसा नहीं करतीं। उन्होंने दावा किया कि वे भविष्यवाणी करते हैं कि एक पार्टी 112 से 130 सीटों के बीच जीतेगी।

उन्होंने कहा कि अब अगर उस पार्टी को 112 सीटें मिलती हैं और चुनाव हार जाती है, तो एग्जिट पोल करने वालों का दावा है कि वे सही साबित हुए हैं, लेकिन अगर उस पार्टी को 120 सीटें मिलती हैं और वह जीतती है, तो एग्जिट पोल का दावा है कि उनकी भविष्यवाणी सही थी।

एग्जिट पोल पर उमा भारती को भरोसा नहीं

उमा भारती ने कहा कि इसलिए एग्जिट पोल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और मैं उन पर भरोसा नहीं करती। उन्होंने कहा, नवंबर 2020 में बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनने के बारे में एग्जिट पोल की भविष्यवाणी गलत साबित हुई थी।

यह भी पढ़ेंः MP Exit Poll 2023 Updates: मध्य प्रदेश में 'शिव' का रहेगा राज, कांग्रेस भी लड़ाई में; सभी को चौंका रहे एग्जिट पोल

जब उनसे पूछा गया कि भाजपा कितनी सीटें जीतेगी, तो उन्होंने कहा कि पार्टी हर सीट जीतने के लिए चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2018 और मार्च 2020 के बीच 15 महीने की अवधि को छोड़कर भाजपा 2003 से मध्य प्रदेश में सत्ता में है। मार्च 2020 में कांग्रेस की सरकार गिर गई और भाजपा सत्ता में वापस आ गई।