Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • madhya-pradesh
LIVE BLOG

MP Exit Poll 2023 Updates: मध्य प्रदेश में 'शिव' का रहेगा राज, कांग्रेस भी लड़ाई में; सभी को चौंका रहे एग्जिट पोल

MP Exit Poll Election Result 2023 Updates: मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ, जबकि तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। बता दें कि गुरुवार की देर शाम को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं।

By Anurag GuptaSat, 02 Dec 2023 03:47 AM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार 77.15 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सनद रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और अब सभी को तीन दिसंबर यानी कल का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसी दिन नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। वहीं, दूसरी ओर मतगणता स्थल पर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

2 Dec 20233:06:12 AM
कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

MP Exit Poll 2023:विधानसभा निर्वाचन के लिये आगामी 3 दिसंबर को शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।

2 Dec 20231:36:20 AM
कल खुलेंगी मतपेटियां, तैयारियां हुईं तेज

एमपी में कल वोटों की गिनती होगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों व डाक मत पत्रों से प्राप्त परिणामों की गिनती और टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने और सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने पूर्वाभ्यास का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

30 Nov 20239:38:31 PM
एग्जिट पोल के बाद सामने आया शिवराज सिंह चौहान का रिएक्शन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि मैंने कई जगहों पर कहा है कि हमारे राज्य की महिलाओं से हमें जिस तरह का समर्थन मिल रहा है, परिणाम अप्रत्याशित और अभूतपूर्व होंगे 

30 Nov 20239:12:33 PM
मध्य प्रदेश में महापोल में बन रही भाजपा की सरकार

मध्य प्रदेश में महापोल में भाजपा को बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। भाजपा को 132, कांग्रेस को 95 और अन्य को तीन सीटें मिलने की संभावना है।

/ 

30 Nov 20239:06:35 PM
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिलेगी 130 से ज्यादा सीटें: दिग्विजय सिंह

एग्जिट पोल के नतीजे देखने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी। जनता परिवर्तन चाहती है। 

30 Nov 20238:59:54 PM
लाडली बहनों ने निकाल दिए सारे कांटे: शिवराज

शिवराज सिंह चौहान एग्जिट पोल के आंकड़े देखकर गदगद हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि लाडली बहनों ने सारे कांटे निकाल दिए हैं। 

30 Nov 20238:45:55 PM
ABP-C Voter के एग्जिट पोल में कांग्रेस की बन रही सरकार

ABP-C Voter के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना है। कांग्रेस को 113-137 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि भाजपा के हिस्से में 88-112 सीटें आ सकती हैं।

30 Nov 20238:10:15 PM
भाजपा बहुमत के साथ बनाएगी सरकार: विश्वास सारंग

एग्जिट पोल सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बनाया है ताकि भाजपा नए आयामों को छुए।

30 Nov 20237:53:38 PM
India TV-CNX के एग्जिट पोल में भी भाजपा को बहुमत मिल रही

India TV-CNX के एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। भाजपा को मध्य प्रदेश में 230 में से 140-159 सीटें मिल सकती हैं।

पार्टी सीटें
भाजपा 140-159
कांग्रेस 70-89
अन्य 0-2

30 Nov 20237:44:32 PM
India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में भाजपा को एकतरफा बढ़त

India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में शिवराज का जादू चलता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना है। भाजपा को 140-162 सीटें, कांग्रेस को 68-90 सीटें, जबकि अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है। 

30 Nov 20237:41:53 PM
India Today-Axis My India: महाकौशल में भी भाजपा की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस पिछड़ी

India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, महाकौशल की 47 सीटों में से भाजपा के खाते में 32 सीटें जाने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस 15 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वोट शेयर की बात की जाए तो इस क्षेत्र में भाजपा को 47 फीसद, कांग्रेस को 42 फीसद और अन्य को 11 फीसद हासिल हो सकता है। 

30 Nov 20237:37:42 PM
बघेलखंड में भी भाजपा को मिल रही बढ़त

India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, बघेलखंड में भी भाजपा को बढ़त मिल रही है। बघेलखंड की 30 सीटों में से भाजपा को 18, कांग्रेस को 11 और अन्य को एक सीट मिलने की संभावना है।

30 Nov 20237:35:30 PM
उमा भारती को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाए। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत सम्मान करती हूं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मैं उन पर भरोसा नहीं करती हूं।

30 Nov 20237:24:25 PM
बुंदेलखंड की 26 में से 18 सीटों पर खिल रहा कमल

India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, बुंदेलखंड की 26 सीटों में से भाजपा को 18 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस के खाते में आठ सीटें आ सकती हैं।

30 Nov 20237:13:51 PM
TIMES NOW-ETG के एग्जिट पोल में भाजपा-कांग्रेस के बीच फंसा मुकाबला

TIMES NOW-ETG के एग्जिट पोल में दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के पाले में 109-125 सीटें, जबकि भाजपा के हिस्से में 105-117 सीटें आने की संभावना है।

पार्टी सीटें
भाजपा 105-117
कांग्रेस 109-125
अन्य 1-5

30 Nov 20237:04:56 PM
Republic TV के एग्जिट पोल में भाजपा को सर्वाधिक वोट शेयर

Republic TV- Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा ने सर्वाधिक वोट शेयर हासिल किए। इस चुनाव में भाजपा को 43.4 फीसद, कांग्रेस को 41.7 फीसद और अन्य को 14.9 फीसद वोट मिलने की संभावना है।

पार्टी वोट फीसद
भाजपा 43.4 फीसद
कांग्रेस 41.7 फीसद
अन्य 14.9 फीसद

30 Nov 20236:39:05 PM
News24-Chanakya के एग्जिट पोल में शिवराज की फिर बन रही सरकार

News24-Chanakya के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में शिवराज का राज एक बार फिर से स्थापित होता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा 150 का आंकड़ा पार कर सकती है। एग्जिट पोल में भाजपा को 151 सीटें, कांग्रेस को 74 और अन्य को पांच सीटें मिलने की संभावना है।

पार्टी सीटें
भाजपा 151
कांग्रेस 74
अन्य 5

30 Nov 20236:36:09 PM
Matrize के एग्जिट पोल में 'शिवराज' की सरकार

Matrize के एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाजपा को 118-130, कांग्रेस को 97-107 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की संभावना है।

पार्टी सीटें
भाजपा 118-130
कांग्रेस 97-107
अन्य 0-2

30 Nov 20236:27:59 PM
मध्य प्रदेश में 'शिव' का राज या चमकेंगे 'कमलनाथ'?

मध्य प्रदेश को लेकर अबतक तीन एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं, लेकिन किसी भी पार्टी की एकतरफा लहर नहीं दिखाई दे रही है। दो एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है, जबकि एक एग्जिट पोल में फिर से कमल खिलने का अनुमान जताया गया है।

30 Nov 20236:18:13 PM
मालवा-निमाड़ी में कांग्रेस को पछाड़ सकती है भाजपा

Republic Bharat के एग्जिट पोल में मालवा-निमाड़ी में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। मालवा-निमाड़ी में भाजपा को 40 और कांग्रेस को 23 सीटें मिल सकती हैं।  

30 Nov 20236:03:30 PM
जन की बात में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला

Jan Ki Baat एग्जिट पोल में भाजपा को 100-123 सीटें, जबकि कांग्रेस को 102-125 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। हालांकि, बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत होगी।

पार्टी सीटें
भाजपा 100-123
कांग्रेस 102-125
अन्य 5

30 Nov 20235:55:02 PM
सरकार बनाने के लिए 116 के जादुई आंकड़े की जरूरत

मध्य प्रदेश में किसी भी पार्टी को सरकार का गठन करने के लिए 116 के जादुई आंकड़े की जरूरत होगी। हालांकि, एग्जिट पोल अब सामने आ रहे हैं, लेकिन तीन दिसबंर को स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

30 Nov 20235:46:35 PM
TV9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। TV9 भारतवर्ष और पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि, तीन दिसंबर को स्थिति पूर्णत: स्पष्ट होगी, लेकिन एग्जिट पोल में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और 0-6 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

30 Nov 20235:44:37 PM
रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल में खिल रहा कमल

Republic TV- Matrize के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा को 118-130, कांग्रेस को 97-107, जबकि 0-2 सीटें अन्य को मिल सकती है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us