विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या है डबरा के मन में? शिवराज सरकार के कार्यों से प्रभावित दिख रही जनता, बोली- भाजपा की होगी जीत

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 29 Sep 2023 07:23 PM (IST)

ग्वालियर की छह सीटों में से एक डबरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा रहा है। हालांकि चुनावी फिजा बदली ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फोटो: @OfficeofSSC)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फोटो: @OfficeofSSC)

ऑनलाइन डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश की चुनावी पिच पर बल्लेबाजी करने के लिए राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए टीम का भी एलान कर दिया। साधारण शब्दों में कहें तो भाजपा ने अबतक 78 प्रत्याशियों का एलान किया है। ऐसे में हम जानेंगे कि क्या है मध्य प्रदेश की डबरा विधानसभा सीट का हाल?

ग्वालियर की छह सीटों में से एक डबरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा रहा है। हालांकि, चुनावी फिजा बदली बदली नजर आ रही है। जनता के बीच में एक नाम सबसे ज्यादा गूंज रहा है और वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है। डबरा क्षेत्र के निवासी भाजपा सरकार के कामकाज से खुश हैं।

क्या बोलीं डबरा की जनता?

डबरा (एससी) क्षेत्र में पानी, सड़क पर गड्ढों इत्यादि की समस्या है। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली डबरा सीट पर कांग्रेस का ही विधायक है, पिछले चुनावों में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं इमरती देवी चुनाव हार गई थीं। हालांकि, भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है।

यह की पढ़ें: भितरवार सीट का क्या है हाल? लाडली बहना योजना से लाभान्वित महिलाओं ने की शिवराज की जमकर प्रशंसा

'कांग्रेस राज में नहीं हुआ डबरा का विकास'

डबरा के एक व्यापारी ने कहा कि पिछले दस साल में कुछ नहीं हुआ है, डेढ़ साल कांग्रेस की सरकार थी उस वक्त भी यहां पर कोई काम नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने ही विकास किया है, अब चौबीसो घंटे बिजली रहती है। उन्होंने कहा,

कांग्रेस का पिछले तीन साल से डबरा में विधायक है, लेकिन वह बता दें कि फंड से उन्होंने एक काम कराया हो। आखिरकार विधायक का फंड जा कहा रहा है? इस बार भाजपा का विधायक बनेगा।

जबकि अन्य व्यक्ति ने कहा कि परिसीमन के बाद से डबरा विधानसभा में कोई काम नहीं हुआ है, पहले यहां पर नरोत्तम मिश्रा थे, तब अच्छा विकास हुआ है। उसके बाद कोई विकास नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: CM शिवराज ने हरदा जिले को 4559 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात, बोले- जनता को ठगती है कांग्रेस

'बारकरी-जिगनियां नहर परियोजना पर चल रहा काम'

'भाजपा दावा कर रही है कि हमारे द्वारा कराए गए विकास कार्य हमें वोट दिलाएंगे' इस सवाल पर डबरा क्षेत्र के एक अन्य निवासी ने कहा कि 100 बिस्तर का अस्पताल बन रहा है, बारकरी-जिगनियां नहर परियोजना का काम चल रहा है। चारों तरफ सड़कों का जाल बिझा है। बहुत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कृषि और शहरी क्षेत्रों में बिजली की समस्या है। सड़कों पर गड्ढों की भी समस्या है।

भाजपा बनाम कांग्रेस के सवाल पर एक व्यक्ति ने कहा कि अभी कुछ कह नहीं सकते, क्योंकि स्थिति साफ नहीं है, जबकि अन्य व्यवसायी ने कहा कि डबरा में शांति व्यवस्था कायम है।