विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भितरवार सीट का क्या है हाल? लाडली बहना योजना से लाभान्वित महिलाओं ने की शिवराज की जमकर प्रशंसा

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 27 Sep 2023 04:10 PM (IST)

ग्वालियर के भितरवार की महिलाओं ने मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना के बारे में अपने विचार साझा किए। ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

भोपाल, ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश में राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक कदम आगे बढ़ते हुए कई सारे उम्मीदवारों का भी एलान कर चुकी है। दरअसल, भाजपा ने अबतक 78 उम्मीदवारों का एलान कर दिया, जिनमें छह तत्कालीन सांसदों का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: इंदौर बना देश का सबसे स्मार्ट शहर, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ये शहर

इसी बीच शिवराज सिंह चौहान के दावों की पड़ताल के लिए जागरण ने ग्वालियर की भितरवार सीट का दौरा किया और यहां की महिलाओं से भाजपा और कांग्रेस के दावों पर बातचीत की। ग्वालियर के भितरवार की महिलाओं ने योजनाओं के बारे में अपने विचार साझा किए। दरअसल, कांग्रेस का दावा है कि लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

भितरवार की एक महिला ने बताया कि हर माह लाडली बहना योजना का पैसा हम तक पहुंच रहा है। भईया ने हमारी गराबी हटाई है। हम खुश हैं, हम उन्हीं को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना से जो पैसे मिले उसकी बदौलत हमने सावन का त्योहार धूमधाम से मनाया। शिवराज भईया सदा खुश रहें।

'हम तो शिवराज के साथ हैं'

वहीं, एक अन्य महिला ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान चुनाव में जीत दर्ज करें या फिर हार जाएं, हम तो उन्हीं के साथ हैं। हमारा यह फैसला न बदल सकता है और न कभी बदलेगा। इसी के साथ ही दोनों महिलाओं ने एक गाना भी गाया, जिसमें शिवराज सिंह चौहान की शान में कसीदे पढ़े गए।

ग्वालियर जिले में पड़ने वाली भितरवार सीट से चुनाव कौन लड़ेगा? भाजपा ने इससे पहले ही पर्दा उठा दिया है। पार्टी ने यहां से मोहन सिंह राठौर को उम्मीदवार बनाया है। मोहन सिंह राठौर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं।

मुस्लिम युवक ने की मोदी सरकार की तारीफ

क्या ग्वालियर और चंबल संभाग में भाजपा कमजोर है और कांग्रेस मजबूत? दरअसल कांग्रेस खुद के मजबूत होने का दावा करती आई है। हालांकि, जनता ने इससे इतर जवाब दिए। मुस्लिम युवक ने दावा किया कि भाजपा बहुमत से यहां पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस 10 दिन में कर्ज माफ करने की बात करती है, लेकिन डेढ़ साल हो जाने के बावजूद कर्ज माफ नहीं करती। परंतु भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है।

यह भी पढ़ें: सीएम शिवराज ने टीम मध्य प्रदेश का जताया आभार, कहा- सभी विभागों ने किया जमकर काम

वहीं, कांग्रेस द्वारा भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताए जाने के सवाल पर उन्होंने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मुस्लिम सुरक्षित हो गया।

स्थानीय बुजुर्ग ने दावा किया कि हमारे यहां पर 20 साल से कांग्रेस का विधायक है, लेकिन उन्होंने कुछ काम नहीं किया। जितनी सड़कें बनी हैं, वो प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी हैं। विपक्ष का काम है सिर्फ जुमलेबाजी करना, आप यहां पर विधायक के कामकाज देखिये और फिर मोदी सरकार के विकास कार्यों को देखिये। आपको फर्क समझ में आएगा।