विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election Result 2023: तीसरी आंख के पहरे में रहेगी EVM, स्ट्रांग रूम से काउंटिग कक्ष तक हर जगह लगे होंगे CCTV कैमरे

By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
Published: Sat, 02 Dec 2023 06:30 AM (IST)

MP Election Result 2023 मतगणना कक्ष भी वेब कैमरे की नजर में होंगे। मतगणना स्थल पर अधिकृत प्रवेश पत्र धारक ...और पढ़ें

मतगणना स्थल पर धूम्रपान मद्यपान, गुटका पाउच जैसे अन्य मादक पदार्थ प्रतिबंधित किए गए हैं।
मतगणना स्थल पर धूम्रपान मद्यपान, गुटका पाउच जैसे अन्य मादक पदार्थ प्रतिबंधित किए गए हैं।

HighLights

  1. मतगणना कक्ष भी वेब कैमरे की नजर में होंगे।
  2. मादक पदार्थ पर भी रहेगा प्रतिबंध
  3. 15 टेबल पर होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

जागरण संवाददाता, भोपाल। विधानसभा निर्वाचन-2023 की तीन दिसंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाली मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर कडे सुरक्षा प्रबंध होंगे। मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम ले जाने वाले रूट पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रहेगी।

मतगणना कक्ष भी वेब कैमरे की नजर में होंगे। मतगणना स्थल पर अधिकृत प्रवेश पत्र धारक को ही प्रवेश दिया जाएगा।मतगणना स्थल परिसर जयवंती हाक्सर शासकीय महाविद्यालय के 100 मीटर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के निष्पादन के अनुक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमनबीर सिंह बैंस द्वारा जिला दंडाधिकारी के रूप में दंड प्रक्रिया संहिता में प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारा 144 लागू की गई है।

यह आदेश 30 नवंबर को जारी होने के दिनांक से चार दिसंबर 2023 को प्रात: आठ बजे तक प्रभावशील रहेगा। इस अवधि में प्रतिबंधित क्षेत्र मतगणना स्थल परिसर के 100 मीटर दायरे में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति अथवा वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। मतगणना केंद्र से 100 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक हथियार जैसे चाकू, लोहे की छड़, लाठी तलवार, भाला, बरछी, फरसा, गंडासा, आग्नेय अस्त्र, विस्फोटक पदार्थ इत्यादि लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह प्रतिबंध सुरक्षा कर्मियों, पुलिस एवं ऐसे विशेष पुलिस कर्मियों तथा शासकीय अधिकारियों पर लागू नहीं होगा जिनकी सेवाएं मतगणना के दौरान शांति एवं सुरक्षा के लिए लगाई गई हैं।

मादक पदार्थ पर भी रहेगा प्रतिबंध

मतगणना स्थल पर धूम्रपान मद्यपान, गुटका पाउच जैसे अन्य मादक पदार्थ प्रतिबंधित किए गए हैं। मतगणना परिसर में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा वीडियोग्राफी अथवा फोटोग्राफी भी प्रतिबंधित रहेगी। निर्वाचन आयोग से अनुमति प्राप्त व्यक्तियों को छोडक़र मतगणना स्थल में किसी भी व्यक्ति द्वारा मोबाइल, आइफोन, आईपैड, लैपटाप, इत्यादि भी प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ं- MP Exit Poll 2023: आंकड़ों में 'मामा' पर मेहरबान दिखी जनता, कहीं कांग्रेस दे रही बराबर की टक्कर; मगर पिक्चर अभी बाकी है...

मतगणना का कार्य प्रात: आठ बजे से प्रारंभ होगा। सभी को निर्धारित समय के पूर्व ही मतगणना स्थल पर प्रवेश करना होगा। निर्धारित समय उपरांत किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 127 टेबल पर होगी पांच विधानसभा सीटों के मतों की गिनतीतीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में ईवीएम में बंद वोटों की गिनती जेएच कालेज में होगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर चुनाव आयोग के तय मापदंडों के अनुसार व्यवस्था बनाई गई है।

127 टेबलों पर होगा गणना का काम

पांच विधानसभा क्षेत्रों के 1581 बूथों के मतों की गिनती का कार्य 127 टेबलों पर किया जाएगा। सबसे पहले आमला विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती का कार्य 13 राउंड में पूरा कर लिया जाएगा। यहां के नतीजे भी सबसे पहले घोषित होंगे। घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट के मतों की गिनती सबसे अंत तक चलेगी। यहां पर 17 राउंड में मतों की गिनती का कार्य पूरा होगा।

15 टेबल पर होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

मतगणना स्थल पर पांच विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट के लिए 15 टेबल लगाई जाएंगी। मुलताई और आमला विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन, बैतूल विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच, घोड़ाडोंगरी और भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो टेबल लगाकर सबसे पहले गणना की जाएगी। इसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मुलताई विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती का कार्य 14.09 राउंड में, आमला विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 13.14 राउंड, बैतूल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 16.5 राउंड, घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 17.38 राउंड और भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना का कार्य 16.32 राउंड में पूरा किया जाएगा।फोटो- मतगणना स्थल जेएच कालेज में कडे सुरक्षा प्रबंध किए गए।

यह भी पढ़ें- MP Election Result 2023: कलेक्टर और SP ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा, कल सुबह 8 बजे से होगी काउंटिंग शुरू