विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: अचानक कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के घर पहुंच गए सीएम शिवराज, जानें क्या है पूरा मामला

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Tue, 14 Nov 2023 10:20 AM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश चुनाव के पहले सीएम चौहान समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने एमपी के अलग-अलग क्षेत्रों में मतदाताओं को ...और पढ़ें

सीएम चौहान ने परंपरागत तरीके से जनता को बांटी मतदाता पर्ची
सीएम चौहान ने परंपरागत तरीके से जनता को बांटी मतदाता पर्ची

ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। 17 नवंबर को होने वाले मतदान को राज्य में पार्टियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। 15 नवंबर से चुनावी क्षेत्र में चुनावी प्रचार पर ब्रेक लग जाएगा। इसी बीच, मंगलवार को मध्य प्रदेश के सीएम और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान श्यामला हिल्स पहुंचे और लोगों ने खास अपील की।

कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंचे सीएम चौहान

दरअसल, सीएम चौहान श्यामला हिल्स में कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के आवास पर पहुंचे और उन्हें मतदान पर्ची दी। सीएम चौहान ने कांग्रेस नेता से मतदान करने की अपील भी की। इस दौरान सीएम शिवराज के साथ भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

जनता को बांटी मतदाता पर्ची

इसके साथ ही, मुख्यमंक्षत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स निवासी अपने मतदाता भाई-बहनों को भी मतदाता पर्ची सौंपी। साथ ही, उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 17 नवंबर को मतदान करने पोलिंग बूथ जरूर पहुंचे। साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए भाजपा को ही वोट दें।

इस दौरान सीएम चौहान ने कहा कि आज से भारतीय जनता पार्टी अपने भाई-बहनों और बेटे-बेटियों के बीच पर्ची बांटने का काम प्रारंभ कर रही है। इसके साथ ही, सबसे आग्रह कर रहे हैं कि वो वोट जरूर डालें।

प्रत्याशी के साथ मतदाताओं के पास पहुंचे सीएम चौहान

इस दौरान सीएम शिवराज के साथ श्यामला हिल्स के भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी भी मौजूद थे और उन्होंने भी सम्मानपूर्वक श्यामला हिल्स के मतदाताओं से वोट की अपील की और मतदान में अपनी भागीदारी दर्ज कराने को कहा। दरअसल, भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी और भाजपा के प्रदेश मंत्री ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान हो और हर कोई लोकतंत्र के इस महायज्ञ में भागीदार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने परंपरानुसार पर्ची वितरण अभियान शुरू किया है।

भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता अभियान में शामिल

इस पर्ची वितरण अभियान में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर भाजपा नेता मतदाताओं को मतदाता पर्ची दे रहे हैं और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। फर्स्ट टाइम वोटर्स को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील किया जा रहा है। मालूम हो कि मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान किया जाएगा। साथ ही, मतगणना अन्य चुनावी राज्यों के साथ 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: जबलपुर में सवा दो घंटे में तीन विधानसभा को साधेंगे शाह; इन मार्गों पर जाने से पहले पढ़ लें यह खबर

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 15 साल बाद आज शाजापुर आएंगे पीएम मोदी, चुनाव को लेकर भाजपा में उत्साह; कांग्रेस में सन्नाटा