विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: 'झूठ बोलते हैं राहुल और प्रियंका, ये किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करते हैं?' सीएम शिवराज का हमला

By Abhinav AtreyEdited By: Abhinav Atrey
Published: Tue, 07 Nov 2023 06:45 PM (IST)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

सीएम शिवराज बोले- झूठ बोलते हैं राहुल और प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
सीएम शिवराज बोले- झूठ बोलते हैं राहुल और प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दुष्कर्म कांग्रेस शासित राजस्थान में होते हैं- सीएम
  2. कमलनाथ सरकार ने बहनों का पैसा बंद करने का पाप किया- शिवराज सिंह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिन पहले सोमवार को इंदौर पहुंची थीं, जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। इसपर पलटवार करते हुए सीएम ने दोनों भाई-बहन को झूठा बताते हुए भ्रष्टाचार और सरकारी कर्मचारियों को धमकाने के मामले में गंभीर आरोप लगाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज ऐजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "प्रियंका जी और राहुल जी ये दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं और इस कदर झूठ बोल रहे हैं कि कांग्रेस शासित प्रदेशों की नाकामियां और घोटाले दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं।"

सीएम शिवराज ने राहुल-प्रियंका पर क्या कहा?

उन्होंने कहा, "ये गांधी परिवार किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करता है। 2G घोटाला, 3G घोटाला, 4G घोटाला, जीजा जी घोटाला किसने किया, क्या दुनिया नहीं जानती?" छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में एक आरोप लगा सट्टे का, सट्टेबाज वहां की सरकार के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं कि प्रियंका जी आपको याद नहीं आता।

दुष्कर्म कांग्रेस शासित राजस्थान में होते हैं- सीएम

सीएम ने कहा कि दुष्कर्म कांग्रेस शासित राजस्थान में होते हैं और आप मध्य प्रदेश के नाम मढ़ देती हो, आपको तनिक भी शर्म नहीं आती? भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कमलनाथ सरकार की याद दिलाते हुए शिवराज ने कहा, "जब यहां 15 महीने का शासन कांग्रेस का था तब कितने घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार हुए? क्या आप भूल गईं, जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब बंटाढार मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। किस मुंह से आप बात करती हैं?"

सोनिया गांधी के इशारे पर धमका रहे कांग्रेस नेता?

सीएम शिवराज ने कमर्चारियों को धमकाने के मामले में प्रियंका गांधी से सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के इशारे पर प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को धमका रहे हैं? कभी बहनों को धमकाते हैं, घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या बच्चों को भूखा मार देंगे?

कमलनाथ सरकार ने बहनों का पैसा बंद करने का पाप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार के वक्त को याद दिलाते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के खाते में 1000 रुपये देना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि लेकिन यह शिवराज सिंह चौहान की योजना है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, पैसा आ रहा है, अभी भी आ रहा है, धनतेरस के पहले भी आ रहा है और बाद में भी लगातार आता रहेगा। केवल आता ही नहीं रहेगा 1250 से बढ़ाकर क्रमशः उसे 3000 तक ले जाऊंगा, यह हमारी गारंटी है।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ की सभी 20 सीटों पर मतदान समाप्‍त, सबसे ज्‍यादा मतदान कोंडागांव में हुआ; सबसे कम बीजापुर में