विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Polls 2023: शिवराज, कमलनाथ सहित कई दिग्गजों की किस्मत EVM में बंद, अब तीन दिसंबर का इंतजार

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 17 Nov 2023 09:26 PM (IST)

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ...और पढ़ें

शिवराज सहित तमाम दिग्गजों ने किया मतदान (जागरण ग्राफिक्स)
शिवराज सहित तमाम दिग्गजों ने किया मतदान (जागरण ग्राफिक्स)

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में बंद हुआ। दिग्गजों में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल हैं।

किस संभाग में हैं कितनी सीटें?

संभाग सीटें
ग्वालियर-चंबल 34
बुंदेलखंड 26
मालवांचल 66
महाकौशल 38
विंध्य 30
मध्य भारत 36

मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। इन सीटों पर 2,280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर समेत 2533 उम्मीदवारों ने अपने भाग्य की आजमाइश की। 

यह भी पढ़ें: कहीं फायरिंग तो कहीं चली तलवारें, मध्य प्रदेश चुनाव के बीच जमकर हुई हिंसा; कई लोग घायल

'शिवराज' बनाम 'हनुमान'

शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले की बुधनी सीट से अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने देरी किए बिना ही सुबह-सुबह मतदान किया। उनके सामने कांग्रेस ने रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार बनाया है। 2018 के चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव को 58,999 वोट से हराया था।

कमलनाथ बनाम विवेक बंटी

छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने भाजपा ने विवेक (बंटी) साहु को उतारा है। सुबह सवेरे कमलनाथ बजंरग बली के दर्शन करने के बाद वोट दिया और फिर भोपाल चले गए। कमलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से आठ बार सांसद रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 30 इंच के कैलाश ने पहली बार किया मतदान, उंगली की स्याही को दिखाते हुए खिंचाई फोटो

इन सीटों पर तीन केंद्रीय मंत्री

  • केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी सीट से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस से विधायक रविंद्र तोमर और बसपा से पूर्व विधायक बलवीर दंडोतिया चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, तमाम उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया।
  • नरसिंहपुर सीट से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के लखन सिंह पटेल हैं। 
  • निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का सीधा मुकाबला कांग्रेस के चैनसिंह वरकड़े से है।

वहीं, इंदौर-एक से कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस के संजय शुक्ला, जबकि दतिया से नरोत्तम मिश्रा के सामने कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को उतारा है। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा ने पिछला चुनाव 2,656 मतों के अंतर से जीता था।