विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस की दूसरी सूची पर घमासान, सैकड़ों कार्यकर्ताओं-नेताओं ने छोड़ी पार्टी; दिग्विजय के फोन के बाद भी गुस्सा...

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 20 Oct 2023 11:28 PM (IST)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की गुरुवार देर रात सामने आई उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट के बाद जमकर ...और पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुरैना में दो विधायकों की बगावत, अजब सिंह बसपा में गए
  2. मालवा-निमाड़ अंचल में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने छोड़ी पार्टी

ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की गुरुवार देर रात सामने आई उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट के बाद जमकर विरोध हो रहा है। मालवा-निमाड़ अंचल में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शुक्रवार की शाम कांग्रेस को अलविदा कह दिया, जबकि कई वरिष्ठ नेताओं ने समर्थकों संग भोपाल पार्टी कार्यालय और नेताओं के आवास पर विरोध करने का एलान कर दिया।

मुरैना में कांग्रेस को लगा झटका

बता दें कि कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा का टिकट कटा तो उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद अजब सिंह कुशवाहा ने बसपा का दामन थाम लिया। नाराज नेता के समर्थकों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का पुतला फूंका। मुरैना के कांग्रेस विधायक राकेश मावई ने कहा कि वह चुनाव में पार्टी के लिए काम नहीं करेंगे।

विरोध के स्वर महज मुरैना में ही नहीं बल्कि इंदौर जिले के महू सीट पर भी उभरते हुए दिखाई दिए। दो बार विधायक और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके अंतर सिंह दरबार ने रामकिशोर शुक्ला की उम्मीदवारी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। बता दें कि अंतर सिंह दरबार की विरोध रैली को रद्द कराने और उन्हें मनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फोन भी किया, लेकिन जमी हुई बर्फ नहीं पिघली।

नहीं रुकेगी विरोध रैली

अंतर सिंह दरबार ने कहा कि मेरे पास फोन आया था। विरोध रैली निकलेगी और ताकत भी दिखेगी। मुझे कुछ नहीं सोचना। अब दिग्विजय सिंह और आलाकमान को सोचना है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में भाजपा धूम-धड़ाके से भरवाएगी प्रत्याशियों के नामांकन, अमित शाह, जेपी नड्डा जैसे दिग्गज रहेंगे मौजूद

निवाड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहे राय जिजौरा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया। जिसके बाद तकरीबन 60 स्थानीय कांग्रेसियों ने पार्टी को अलविदा कहा। पार्टी की दूसरी लिस्ट सामने आने के बाद आयाराम गयाराम की राजनीति तेज हो गई है।

विरोध का सामना कर रही पार्टी

कांग्रेस ने देवास जिले की खातेगांव सीट से भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी पर दांव लगाया तो पार्टी के वरिष्ठ नेता व पीसीसी सदस्य लक्ष्मीनारायण बंडावाला और 20 नेताओं ने कई समर्थकों संग इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें: गजब है इस जिले की सियासत, अबतक नहीं मिला महिला नेतृत्व; कांग्रेस दे चुकी है दो मौके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।