Zahirabad Lok Sabha Election Result 2019: ज़हीराबाद से टीआरएस के बी.बी. पाटिल ने चुनाव जीता
Zahirabad Lok Sabha Election Result 2019 ज़हीराबाद लोकसभा क्षेत्र से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के बनला लक्ष्मी रेड्डी कांग्रेस के के मदन मोहन राव और टीआरएस के बी.बी. पाटिल थे
नई दिल्ली, जेएनएन। Zahirabad Lok Sabha Election Result 2019: ज़हीराबाद लोकसभा क्षेत्र से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के बनला लक्ष्मी रेड्डी, कांग्रेस के के मदन मोहन राव और टीआरएस के बी.बी. पाटिल थे। यहां से टीआरएस के बी.बी. पाटिल ने चुनाव जीता है।
वर्ष 2014 में, तेलंगाना राज्य में, ज़हीराबाद लोकसभा क्षेत्र से बी बी पाटिल का निर्वाचन हुआ। उन्हें 508661 वोट मिले। उनकी पार्टी टीआरएस है। उन्होंने सुरेश कुमार शेटकर को 144631 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 76.09 प्रतिशत वोट पड़े।
ज़हीराबाद तेलंगाना के संगारेड्डी जिले का एक प्रमुख नगर है। जहीराबाद लोकसभा 2008 में पहली बार अस्तित्व में लाई गई। इसे मेडक जिले का वाणिज्यिक केंद्र भी बनाया गया है। इसका प्राचीन नाम बादी एककेली माना जाता है। इस क्षेत्र में भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है, जिसे झारसंगम कहा जाता है। धर्मावलंबी इस क्षेत्र को दक्षिणा काशी भी कहते हैं। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के लोग यहां आते हैं। हैदराबाद से यह नगर 114 किलोमीटर दूर है। नई दिल्ली से इस क्षेत्र की दूरी 1621 किलोमीटर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप