Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : युवा बोले, महिला सुरक्षा, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में हो सुधार

Lok Sabha Election 2019. लोकसभा चुनाव में युवाओं को सशक्त बनाने का एजेंडा प्रत्याशियों को अपने एजेंडे में शामिल करना चाहिए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 11:44 AM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 11:44 AM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 : युवा बोले, महिला सुरक्षा, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में हो सुधार
Lok Sabha Election 2019 : युवा बोले, महिला सुरक्षा, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में हो सुधार

चक्रधरपुर, जागरण संवाददाता। Lok  Sabha Election 2019 देश को आर्थिक मजबूती के साथ सशक्त और हुनरमंद युवा भी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि नई पीढ़ी को ऐसा ज्ञान और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए जिससे वह समुचित रूप से सशक्त बने। शिक्षा ही पहला माध्यम है जिससे हम देश की तकदीर और तस्वीर बदल सकते हैं। लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों में भिन्नता के कारण ऐसा नहीं हो रहा है। युवा सही दिशा के लिए भटक रहे हैं। चूंकि युवा ही देश के कर्णधार हैं, इसलिए लोकसभा चुनाव में युवाओं को सशक्त बनाने का एजेंडा प्रत्याशियों को अपने एजेंडे में शामिल करना चाहिए। युवा भटक गए तो देश ही भटक जाएगा। ये बातें चक्रधरपुर नगर के अमर कांप्लेक्स स्थित कोचिंग संस्थान मैक्सवेल क्लासेस में विद्यार्थियों ने कहीं। 

loksabha election banner

दैनिक जागरण के अभियान पहला मुद्दा, पहला वोट में चर्चा चली तो युवाओं ने खुलकर अपनी बात कही। वहीं मैक्सवेल क्लासेस के निदेशक अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को चुनाव का महत्व बताया। हर हाल में मतदान करने की अपील की। कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसे और मजबूत बनाने के लिए सबको मतदान करन चाहिए। इस दौरान विमला महतो, रानी महतो, गुड़िया महतो, प्रज्ञा प्रधान, तारकेश्वर प्रधान, सच्चिदानंद महतो भी मौजूद थे।

ये रही राय

देश की दशा एवं दिशा तय करने के लिए हर युवा सबसे पहले बूथ पर जाकर वोट डाले। लोकतंत्र की नींव को मजबूत करे। अच्छे प्रत्याशी को चुने।

-अनिल कुमार, निदेशक मैक्सवेल क्लासेस चक्रधरपुर

प्राकृतिक रूप से संपन्न होने के बाद भी झारखंड की दशा खराब क्यों है। शिक्षा की स्थिति बदहाल क्यों है? गांवों में पेयजल संकट क्यों हैं? सो, बढ़िया प्रत्याशी चुनें।

-रश्मि विश्वकर्मा, इंटर

नारी सशक्तीकरण एवं अधिकार पर देश व राज्य में और काम करने की जरूरत है। प्रत्याशी बताएं कि उनके एजेंडे में क्या है?

-शिखा साव, इंटर

जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना है। गांव का विकास, शिक्षा में सुधार और रोजगार बुनियादी जरूरत है। प्रत्याशी बताएं कि उनके एजेंडे में यह है या नहीं? यदि नहीं है तो इसे शामिल करें।

-अंकित सिंह देव, इंटर

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दरकार है। महिला सुरक्षा की गारंटी हो। गांव की बदहाली दूर करने की पहल होनी चाहिए। प्रत्याशी बताएं उनकी कार्ययोजना क्या है।

-धनषु कुमार, इंटर

हमने पिछले पांच सालों में क्या पाया है और क्या खोया है। इसका आकलन करना चाहिए। महिला शिक्षा और सुरक्षा, युवाओं को रोजगार प्रत्याशियों के एजेंडे में हो।

-परमेश्वर प्रधान, इंटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.