Lok Sabha Election 2019: सांसद निशिकांत की सभा में हथियार के साथ धराया युवक, माहाैल गर्म
विश्वासखानी गांव में निशिकांत दुबे और महगामा के भाजपा विधायक अशोक भगत की नुक्कड़ सभा चल रही थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल से आए। उनके युवक की कमर में कट्टा दिख गया।
By mritunjayEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 10:41 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 10:41 AM (IST)
गोड्डा, जेएनएन। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के महगामा में विश्वासखानी गांव में भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे की जन संपर्क यात्रा के दौरान मोहम्मद अनीस उर्फ कारू मियां को देशी कट्टा के साथ पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक तीन गोलियां पकड़ी गई है। पुलिस कारू मियां से पूछताछ कर रही है।
विश्वासखानी गांव में निशिकांत दुबे और महगामा के भाजपा विधायक अशोक भगत की नुक्कड़ सभा चल रही थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल से आए। उनके युवक की कमर में कट्टा दिख गया। अचानक कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। लोगों के गरम तेवर देख दो युवक भाग निकले। कारु मियां पकड़ा गया। उसके पास तीन कारतूस भी मिले। महागामा एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार कारु मियां से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। और लोगों की पहचान हो गई है। उन्हें जल्द हिरासत में लिया जाएगा। कारु नजदीक के कोरियाना गांव का है। गोड्डा एसपी शैलेंद्र बर्णवाल ने बताया कि मोहम्मद अनीस की निशानदेही पर हनवारा महगामा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उसके साथियों की तलाश जारी है।
नामांकन दाखिल करने के बाद मेरे खिलाफ लगातार साजिश की जा रही है। वास्तव में यह भाजपा की पूरी टीम को खत्म करने का प्लान था। पुलिस को साजिश कर्ता तक पहुंचना चाहिए।
-निशिकांत दुबे, भाजपा उम्मीदवार सह सांसद, गोड्डा

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें