Lok Sabha Election 2019 : सोनिया और प्रियंका के गुपचुप आने और चले जाने से बेचैनी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका का गुपचुप शहर आना और चले जाना कार्यकर्ताओं को बेचैन किए हुए है। वह भी लोकसभा चुनाव के दौरान।
By Edited By: Published: Tue, 07 May 2019 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 07:35 PM (IST)
प्रयागराज : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और मौजूदा समय में पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा का गुपचुप तरीके से प्रयागराज आना और कुछ देर बाद चले जाना कांग्रेसियों को बेचैन किए हुए है। उनका कहना है कि यदि दोनों पदाधिकारी पार्टीजनों से मुलाकात करतीं तो उनका हौसला बढ़ता। यह बात दीगर है कि वह अपने गुस्से का इजहार खुलकर नहीं कर पा रहे हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रियंका वाड्रा सक्रिय, कार्यकर्ताओं से दूरी
पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए इस बार प्रियंका वाड्रा सीधे तौर पर सक्रिय हैं। चुनावी रणभेरी बजने के बाद गंगा यात्रा से कार्यकर्ताओं में जोश भर गई थीं। इसके बाद वह 24 अप्रैल को प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। इसकी भनक कुछ कांग्रेसियों को हुई तो वह मिलने के लिए तपती दुपहरी में एयरपोर्ट पहुंचे। कार्यकर्ता इंतजार ही करते रह गए और प्रियंका इलाहाबाद संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी योगेश शुक्ल से मिलने के बाद उड़नखटोला में सवार होकर चली गईं।
फिर मायूस हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
दोबारा 29 अप्रैल को प्रियंका अपने बेटे रेहान के साथ अचानक परनाना पं. जवाहर लाल नेहरू की जन्मस्थली पहुंचीं। यहां आनंद भवन में वह दो घंटे रहीं। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि प्रियंका उनसे मिलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दो मई को अचानक यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी भी स्वराज भवन पहुंचीं। भनक लगी तो कांग्रेसी पहुंचे लेकिन सोनिया किसी से मुलाकात किए बगैर वापस चली गई।
कांग्रेसियों में दिख रही बेचैनी
बीच चुनाव के दौरान शीर्ष नेताओं का शहर आना और बिना किसी से मिले जुले यूं ही चले जाना तमाम कांग्रेसियों के लिए बेचैनी का सबब है। कुछ कांग्रेसी कहते हैं कि इसका चुनाव पर असर पड़ेगा, लेकिन वह खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
बोले उप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव, यह उनका निजी कार्यक्रम था
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुंद तिवारी कहते हैं कि यह उनका निजी कार्यक्रम था। ऐसे में कार्यकर्ताओं से नहीं मिलीं। राहुल गांधी और प्रियंका की सभा के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही जवाब भी आ जाएगा। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी कहते हैं कि चुनाव प्रचार में कार्यकर्ता खुद व्यस्त हैं, ऐसे में शीर्ष नेता भी निजी काम से आए और स्वराज भवन में आराम करके चले गए। इसमें किसी तरह की टीका टिप्पणी बेमतलब है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें