Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: गिरिडीह में हार-जीत में महिला मतदाता होंगी निर्णायक

गिरिडीह लोकसभा के अंतर्गत गिरिडीह डुमरी गोमिया बेरमो टुंडी और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र आते हैं। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में 120162 महिला मतदाता हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 10:58 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 10:58 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: गिरिडीह में हार-जीत में महिला मतदाता होंगी निर्णायक
Lok Sabha Election 2019: गिरिडीह में हार-जीत में महिला मतदाता होंगी निर्णायक

बोकारो, राममूर्ति प्रसाद। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। क्या आम और क्या खास, सभी चुनाव पर लेकर चर्चा में मशगूल हैं। कहीं सरकार की जवाबदेही तय की जा रही है तो कहीं विकास का ताना-बाना बुना जा रहा है। नगर का नुक्कड़ हो या चौक या फिर गांवों के चौपाल हर जगह चुनावी चर्चा जोरों से हो रही है।

loksabha election banner

जैसे-जैसे गिरिडीह लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे हर वर्ग चर्चा में शामिल होता जा रहा है। क्षेत्र की युवतियां व महिलाएं गिरिडीह लोकसभा चुनाव में महिलाएं निर्णायक भूमिका अदा करेंगी। वे भी रोजगार, विकास सहित अन्य मुद्दे पर वोट करने को आतुर हैं। मोबाइल, व्हाट््स एप के अलावा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से महिला मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। इस चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी।

7 लाख 59 हजार 915 महिलाएं करेंगी मतदान : गिरिडीह लोकसभा के अंतर्गत गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, टुंडी और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र आते हैं। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में 1,20,162 महिला मतदाता हैं। वहीं डुमरी विधानसभा क्षेत्र में 1,22,705,गोमिया में 1,26,326, बेरमो में 1,40,934, टुंडी में 1,26,818 एवं बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 1,22,970 महिला मतदाता हैं। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में 7 लाख 59 हजार 915 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। यहां 8 लाख 67 हजार 985 पुरुष मतदाता मतदान करेंगे।

1472 सेवा मतदाता करेंगे मतदान : गिरिडीह लोगसभा क्षेत्र के अंतर्गत गिरिडीह विधानसभा में 211, डुमरी में 118, गोमिया में 166, बेरमो में 234, टुंडी में 316 व बाघमारा में 427 सेवा मतदाता हैं। 1472 सेवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.